चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान, नासिक में हर संपत्ति धारक को मिलेगा प्रॉपर्टी कार्ड; समाधान शिविर में बड़ी घोषणा
Nashik Property Card: नासिक में हर संपत्ति धारक को प्रॉपर्टी कार्ड देने की घोषणा, चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा- इससे लोन व सरकारी योजनाओं का लाभ लेना आसान होगा।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Chandrashekhar Bawankule( Source: Social Media )
Nashik Chandrashekhar Bawankule: नासिक राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नासिक वासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नासिक शहर के प्रत्येक संपत्ति धारक को जल्द ही प्रॉपर्टी कार्ड प्रदान किया जाएगा।
सरकार का लक्ष्य है कि आम नागरिकों को अपने कामों के लिए मंत्रालय के चक्कर न काटने पड़ें और उनके काम स्थानीय स्तर पर ही पूरे हों। मंत्री बावनकुले नासिक तहसील कार्यालय द्वारा आडगांव स्थित ‘न्यू इंग्लिश स्कूल’ में आयोजित ‘छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर’ के उद्द्घाटन अवसर पर बोल रहे थेः शासन ने 1 जनवरी 2011 से पहले सरकारी जमीन पर रहने वाले नागरिकों को प्रॉपर्टी कार्ड देने का निर्णय लिया है।
इस निर्णय से नागरिकों को अपनी संपत्ति का आधिकारिक प्रमाण मिलेगा, जिससे बैंक लोन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेना आसान होगा। विभाग अब श्वन डिस्ट्रिक्ट वन रजिस्ट्रेशनर की संकल्पना लागू कर रहा है। इसके तहत्त जिले का कोई भी नागरिक जिले में कहीं भी अपनी संपत्ति का पंजीकरण करा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
गर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
संभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं
अब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त
संभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
12,259 नागरिकों ने उठाया योजना का लाभ
इस अभियान के माध्यम से राजस्व विभाग सीधे जनता तक पहुंच रहा है। इस अभियान के पहले चरण में महाराष्ट्र के लगभग 2 लाख 90 हजार लाभार्थियों को लाभ मिला है।
नासिक जिले में अब तक 12,259 नागरिकों ने इस योजना का लाभउठाया है। जिलाधिकारी को विशेष अधिकार दिए गए हैं, जिससे अब किसानों को मात्र 15 दिनों में जमीन की पैमाइश होकर मिलेगी।
आडगांव शिविर की उपलब्धियां
उपजिलाधिकारी शुभांगी भारदे ने शिविर में वितरित किए गए लाभों का विवरण प्रस्तुत किया आय प्रमाण पत्र 560। नए राशन कार्ड 149, संजय गांधी निराधार योजना 63 लाभार्थीं।
यह भी पढ़ें:-कुंभ 2027 की तैयारी तेज, नासिक में पर्यटन विकास पर जोर; पांडवलेणी गुफाओं का हुआ निरीक्षण
126 डिजिटल 7/12 और 8-अ उतारे वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक राहुल ढिकले, विभागीय आयुक्त डॉ. प्रवीण गेडाम, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के ‘लोकाभिमुख प्रशासन के आदशों पर चलते हुए हर जरूरतमंद की मदद करना है।
