नासिक में स्मार्ट ट्रैवल की दिशा में कदम, NCMC कार्ड पंजीकरण हुआ तेज, वरिष्ठ नागरिकों को राहत
Nashik Public Transport Card: नासिक में NCMC कार्ड पंजीकरण तेज, नए केंद्र बढ़ने से भीड़ घटी। वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को एसटी बस रियायत लेने में बड़ी राहत मिली।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik NCMC Card ( Source: Social Media )
Nashik NCMC Card: नासिक शहर में एस.टी. (एसटी) बस यात्रा में सरकारी रियायतों का लाभ उठाने के लिए आवश्यक एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) पंजीकरण की प्रक्रिया अब काफी तेज हो गई है।
प्रशासन द्वारा की गई प्रभावी और विकेंद्रीकृत योजना के कारण आम नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को बड़ी राहत मिल रही है। इससे पहले पंजीकरण के लिए चुनिंदा केंद्रों पर भारी भीड़ के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए अब केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है।
शहर के हर कोने में पंजीकरण की सुविधा
नागरिकों की असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने विभागवार नए केंद्र शुरू किए हैं, जिससे लंबी दूरी तय करने की मजबूरी खत्म हो गई है। अब निम्नलिखित प्रमुख इलाकों में पंजीकरण केंद्र उपलब्ध हैं निमाणी बस स्टैंड, मेला बस स्टैंड, महामार्ग बस स्टैंड।
सम्बंधित ख़बरें
गर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
संभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं
अब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त
संभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
पाथर्डी, मखमलाबाद, पुराना नासिक, पवन नगर, सिडको, उपनगर, नासिक रोड, जेल रोड और अन्य केंद्र म्हसरूल, पंचवटी, द्वारका, सातपुर, अशोक नगर और इंदिरा नगर।
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
पंजीकरण की प्रक्रिया को अत्यंत सरल और पारदर्शी रखा गया है। नागरिकों को केंद्र पर केवल दो चीजें साथ लानी होंगी। आधार कार्डः पहचान और पते के प्रमाण के लिए, सक्रिय मोबाइल नंबरः पंजीकरण के दौरान ओटीपी प्राप्त करने के लिए, इस कार्ड के माध्यम से यात्री एस.टी. बसों में मिलने वाली विभिन्न सरकारी रियायतों (जैसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त यात्रा और महिलाओं के लिए 50% छूट) का सुव्यवस्थित लाभ उठा सकेंगे।
यह भी पढ़ें:-चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान, नासिक में हर संपत्ति धारक को मिलेगा प्रॉपर्टी कार्ड; समाधान शिविर में बड़ी घोषणा
परिवहन महामंडल और स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर जल्द से जल्द इस ‘स्मार्ट कार्ड’ का पंजीकरण पूरा करें।
नासिक वासियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत्त किया है, क्योंकि अब उन्हें घर के पास ही सुव्यवस्थित तरीके से यह डिजिटल सेवा मिल रही है। इससे समय की बचत के साथ-साथ यात्रा भी अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।
