नासिक मनपा चुनाव: प्रभाग 17 से 22 में घमासान तय, मजबूत प्रभागों में दिग्गजों की एंट्री
Political Battle: नासिक महानगरपालिका चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। प्रभाग क्रमांक 17 से 22 में सामने आए नामों से संकेत मिलते हैं कि इस बार मुकाबला बेहद कड़ा होगा।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Municipal Election: नासिक महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में नासिक का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। प्रमुख दलों ने अपने-अपने मजबूत प्रभागों में उम्मीदवारों की फौज उतार दी है। प्रभाग क्रमांक 17 से 22 के बीच जो नाम सामने आए हैं, वे दशति हैं कि इस बार मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है।
प्रभागवार प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति, प्रभाग 17: दिग्गजों के बीच कड़ा संघर्ष :
यहाँ महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच सीधी भिड़ंत है। ठाकरे गुटः मंगेश मोरे, मंगला आढाव, प्रमिला मैद, शैलेश ढगे। भाजपाः दिनकर आढाव, प्रशांत दिवे, शोभा सातभाई, नीलम गडाख, शिंदे सेनाः राजेश आढाव, विजेता राहुल डावरे, राहुल कोथमीरे, सुशीला लोखंडे, वंचित बहुजन आघाड़ीः संदीप काकड।
प्रभाग 18: अनुभवी नेताओं की साख दांव पर भाजपा
विशाल संगमनेरे, शरद मोरे, ज्योति मालवे, सुशीला बोराडे। शिंदे सेनाः सुनील बोराडे, रंजना बोराडे, शीतल ताकाटे, सुनीता भोजने, आशा पवार, ठाकरे गुटः चित्रा ढिकले, संजय ढिकले, प्रशांत भालेराव। मनसेः रोहिणी पिल्ले।
सम्बंधित ख़बरें
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
प्रभाग 19: चतुष्कोणीय मुकाबले की संभावना
इस प्रभाग में भाजपा, ठाकरे गुट और शिंदे सेना के बीच तीखा मुकाबला है। भाजपा: योगेश ताजनपुरे, स्वाती वाकचौरे, हेमांगी भागवत, ठाकरे गुटः योगेश भोर, भारती ताजनपुरे, रुचिका सालवे।
शिंदे सेनाः पंडित आवारे, जयश्री खर्जुल, विशाखा भडांगे, प्रभाग 21 में राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) की सक्रियता ने मुकाबले को और भी रोचक बना दिया है। यहाँ शिंदे सेना और राकांपा मिलकर चुनाव लड़ रहे है, जिनका सीधा मुकाबला ठाकरे गुट और भाजपा से है।
यह भी पढ़ें:-कुंभ से पहले नासिक में बवाल: सरकारी रिकॉर्ड से गायब हुआ ‘तपोवन’;वृक्ष कटाई विरोध ने लिया नया मोड़
शिंदे सेना-राकांपा सूर्यकांत लवटे, रमेश धोंगडे, ज्योति खोले, नयन वाघ। ठाकरे गुटः प्रशांत जाधव, सुधाकर जाधव, अश्विनी आवटे, अनिता निकाले, भाजपा नितिन खोले, श्वेता भंडारी, कोमल महरोलिया, जयंत जाचक।
