Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक: चुनाव हारने की बौखलाहट में शिंदे गुट के नेता की गुंडागर्दी, विजयी प्रत्याशी से मांगी 50 लाख की फिरौती

Nashik News: नासिक नगर निगम चुनाव के बाद वार्ड 18 में खूनी संघर्ष। शिंदे गुट के पदाधिकारी पवन पवार पर डकैती और रंगदारी का मामला दर्ज, भाजपा और राकांपा उम्मीदवारों को बनाया निशाना।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 19, 2026 | 11:31 AM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Election Expense Extortion: महाराष्ट्र के नासिक में चुनावी रंजिश ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। प्रभाग क्रमांक 18 में हार से तिलमिलाए शिंदे गुट के पदाधिकारी पवन पवार और उसके साथियों पर विजयी भाजपा उम्मीदवार के घर में डकैती डालने और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रत्याशी से फिरौती मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं।

नासिक महानगपालिका चुनाव के परिणाम आते ही वार्ड संख्या 18 में दहशत फैल गई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, शिंदे गुट की उम्मीदवार आशा चंद्रकांत पवार की हार से बौखलाए उनके बेटों पवन और विशाल पवार ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। चुनावी खर्च की भरपाई करने के लिए इन लोगों ने जबरन वसूली का रास्ता अपनाया है।

भाजपा उम्मीदवार के घर डकैती और 50 लाख की मांग

सबसे सनसनीखेज मामला भाजपा के विजयी उम्मीदवार शरद भोरे के घर से सामने आया। शिकायतकर्ता गीता चिंतामण मोरे के अनुसार, शुक्रवार शाम यश गरुड़, दीपक सदाकले और विजय सिंह उर्फ ‘शिंग्या’ समेत करीब 17 हमलावर घर में घुस आए। आरोपियों ने पवन और विशाल पवार के निर्देश पर शरद मोरे के साथ बेरहमी से मारपीट की।

सम्बंधित ख़बरें

BMC Elections में 72 सीटों को आदित्य ठाकरे ने बताया नैतिक जीत, बोले-पावर और पैसे के खिलाफ संघर्ष सफल

BMC Elections 2026: महापौर पद पर सस्पेंस, रोटेशन और आरक्षण प्रक्रिया बनी मुंबई की नई बाधा

Pune: पार्टी बदलने का डर टूटा, पुणे चुनाव में बगावत और वंशवाद पर भारी पड़े मतदाता

उल्हासनगर में प्रकाश आंबेडकर को लगा करारा झटका, VBA नगरसेवकों ने बदला पाला, एकनाथ शिंदे का थामा हाथ

हमलावरों ने चुनाव में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। जब परिवार की महिलाओं ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो उन पर भी धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस दौरान हमलावर गीता मोरे के गले से सोने का हार लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:- 19 जनवरी का इतिहास : इंदिरा गांधी बनीं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, अतीत के पन्नों से जानें आज का महत्व

एनसीपी प्रत्याशी को भी मिली धमकी

गुंडागर्दी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के उम्मीदवार रोहित ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन पवार के करीबी गुर्गे विजय सिंह उर्फ ‘शिंग्या’ ने उनसे संपर्क किया और जान से मारने की धमकी देकर 3 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

पुलिसिया कार्रवाई और क्षेत्र में तनाव

नासिकरोड पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पवन पवार, विशाल पवार और उनके 15 से 17 अन्य साथियों के खिलाफ डकैती, रंगदारी और मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद से पूरे नासिकरोड इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है और पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। राजनीतिक गलियारों में इस घटना की कड़ी निंदा की जा रही है, क्योंकि सत्ताधारी दल के पदाधिकारी पर ही डकैती और फिरौती जैसे संगीन आरोप लगे हैं।

Nashik municipal election result violence ward 18 extortion case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2026 | 11:31 AM

Topics:  

  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nashik
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.