पोस्टर कम, सोशल मीडिया ज्यादा: नासिक मनपा चुनाव 2026 में नया ट्रेंड; प्रचार का बदला चेहरा
Online Political Campaign: नासिक महानगरपालिका चुनाव में इस बार प्रचार की तस्वीर बदली नजर आ रही है। उम्मीदवार रैलियों और पोस्टरों की जगह सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मतदाताओं तक पहुंच बना रहे है
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोेर्स: सोशल मीडिया AI )
Nashik Municipal Election Digital Campaign: नासिक महानगरपालिका चुनाव का रण अब पूरी तरह सज चुका है। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि, इस बार के चुनाव प्रचार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
उम्मीदवार अब पारंपरिक प्रिंट मीडिया और जमीनी रैलियों के बजाय डिजिटल मीडिया पर अधिक भरोसा दिखा रहे हैं। यही वजह है कि शहर की सड़कों पर वह चुनावी हलचल नजर नहीं आ रही है, जो पहले हुआ करती थी।
प्रिंट मीडिया से दूरी की बड़ी वजह
कुछ साल पहले तक उम्मीदवार वोटरों तक पहुंचने के लिए समाचार पत्रों का सहारा लेते थे। लेकिन अब समीकरण बदल गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के समय में प्रिंट मीडिया में छपी खबरों का मुद्दा सुर्खियों में आया था, जिसे ‘पेड न्यूज’ कहा गया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक की 50 Kg खेप जब्त, व्यापारी पर 25 हजार का जुर्माना
रामटेक ट्रस्ट में नेताओं को रखा तो अयोध्या से भी बड़ा विवाद होगा, जयंत पाटिल की सरकार को दोटूक चेतावनी
SIR सर्वेक्षण से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, गोंदिया में स्कूल व्यवस्थापन समिति ने उठाई आवाज
गोंदिया में खराब सड़क के कारण बस सेवा बंद, ग्रामीणों और विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी
यह मामला कोर्ट तक पहुंचा था। इसके बाद इलेक्शन कमीशन ने प्रिंट मीडिया की हर खबर पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया। अब इसे ‘मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट’ का हिस्सा माना जाता है।
यदि कोई खबर प्रचार के उद्देश्य से छपती है, तो उसका खर्च उम्मीदवार के चुनावी खर्च में जोड़ दिया जाता है। कई अखबार अब चुनावी खबरों के नीचे ‘ADVT’ (विज्ञापन) लिखते हैं, जिससे वह सीधा खर्च में गिना जाता है। इसी वजह से कई उम्मीदवारों ने प्रिंट मीडिया से किनारा कर लिया है।
सोशल मीडिया पर रील और पोस्ट की धूम
डिजिटल जमाने में उम्मीदवारों के लिए सोशल मीडिया एक सस्ता और प्रभावी माध्यम बन गया है। उम्मीदवार अपनी रील और वीडियो बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर), टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर अपलोड कर रहे है।
यह भी पढ़ें:-नासिक मनपा चुनाव: गुरु-शिष्य की सीधी टक्कर, नासिक की सबसे प्रतिष्ठित सीट पर महासंग्राम
प्रत्याशियों के समर्थकों का दावा है कि सोशल मीडिया के जरिए वे कम समय में सीधे युवा वोटरों तक पहुंच रहे है, जिससे उन्हें बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है, मोबाइल पर प्रचार सामग्री उपलब्ध होने से उम्मीदवार दिन-रात वोटरों की नजरों के सामने रह रहे है।
