जीत के जश्न के बीच 'खूनी खेल' भाजपा नगरसेवक पर हमला, नासिक में तनाव पुलिसबल तैनात

Nashik Municipal Election: नासिक मनपा चुनाव के नतीजों के कुछ घंटों बाद भाजपा के विजयी उम्मीदवार शरद मोरे पर घर में घुसकर हमला किया गया। घटना के बाद नाशिक रोड इलाके में तनाव, पुलिस तैनात।
Amidst victory celebrations, a 'bloody attack' on a BJP corporator; tension in Nashik, police deployed
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Post Election Violence: नासिक महानगरपालिका चुनाव में प्रभाग क्रमांक 18 से भारतीय जनता पार्टी के विजयी उम्मीदवार शरद मोरे पर उनके घर में घुसकर हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद हुई इस वारदात से पूरे शहर में राजनीतिक हड़कंप मच गया है। हमले के बाद नासिक रोड और आसपास के क्षेत्रों में भारी तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

नासिक रोड इलाके में भारी तनाव के बाद पुलिस तैनात

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने बेहद शातिराना तरीका अपनाया। शरद मोरे अपने आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं से जीत की बधाई स्वीकार कर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे।

हमलावरों ने पहले मोरे से हाथ मिलाया और उन्हें जीत की बधाई दी। जैसे ही मोरे संभल पाते, उन लोगों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि चुनाव परिणामों के कारण पैदा हुई पुरानी रंजिश और हार की खुन्नस की वजह से ही यह हमला किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और नासिक रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सघकाले भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

नासिक रोड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। चुनाव परिणामों के बाद हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।