नासिक निगम भर्ती परीक्षा 23-25 फरवरी, केंद्र TCS द्वारा परीक्षा आयोजित; 297 पदों पर सीधी भर्ती सेवा
Nashik Municipal Recruitment: नासिक सहित राज्य के नगर निगमों की सीधी सेवा भर्ती परीक्षा 23 और 25 फरवरी को TCS द्वारा 29 केंद्रों पर होगी। नासिक व सिन्नर में स्थानीय केंद्र तय किए गए हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Direct Service Exam: नासिक सहित राज्य के विभिन्न नगर निगमों में होने वाली सीधी सेवा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखे घोषित कर दी गई हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) द्वारा आगामी 23 और 25 फरवरी को राज्य के 29 स्थानों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इसमें नासिक शहर के उम्मीदवारों के लिए स्थानीय स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए सिन्नर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। नासिक नगर निगम में विभिन्न तकनीकी और सुरक्षा विभागों के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जानी हैं।
तकनीकी विभाग (114 पद): निर्माण, विद्युत, यांत्रिकी और यातायात विभाग में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और सहायक कनिष्ठ अभियंता के पद भरे जाएंगे, सुरक्षा एवं अग्निशमन (183 पद) अग्निशमन विभाग में चालक (ड्राइवर) और फायरमैन के पदों के लिए भर्ती होगी।
सम्बंधित ख़बरें
लाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
TCS पर जताया भरोसा
भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदशीं और त्रुटिमुक्त बनाने के लिए सरकार ने टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित संस्था को नियुक्त किया है। परीक्षा के लिए नासिक, ठाणे, मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, धुलिया, जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, अमरावती, नांदेड़, नागपुर, अहिल्यानगर और सिन्नर सहित कुल 29 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। राज्य भर से लगभग 19 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, जिससे मुकाबला काफी कड़ा होने की उम्मीद है।
मनपा में लंबे समय के बाद बड़ी संख्या में स्थायी पदों पर भर्ती हो रही है। पिछली कई भर्तियों के संविदा आधारित होने के कारण इस बार स्थायी पद मिलने की खबर से उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-महाशिवरात्रि पर त्र्यंबकेश्वर में भारी भीड़, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
एडमिट कार्ड और परीक्षा के समय से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही टीसीएस और मनपा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। प्रशासन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन या अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अपनी मेहनत पर भरोसा करें।
परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा तिथियां 23 और 25 फरवरी 2026।
कुल पद: 297 (114 तकनीकी 183 अग्निशमन)।
कुल केंद्र: महाराष्ट्र में 29 परीक्षा केंद्र।
स्थानीय केंद्र: नासिक शहर और सिन्नर।
कुल आवेदकः 19,000+ उम्मीदवार।
