Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नियो मेट्रो के लिए नाशिक महानगरपालिका नहीं देगा फंड

  • By अमन दुबे
Updated On: May 22, 2022 | 03:36 PM

File - Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नाशिक : देश की पहली टियर बेस्ड नियो मेट्रो (Tier Based Neo Metro) चलाने का सम्मान निकट भविष्य में नाशिक को मिलने वाला है, लेकिन नाशिक महानगरपालिका (Municipal Corporation) की मौजूदा वित्तीय स्थिति को देखते हुए नाशिक महानगरपालिका की ओर से इस परियोजना पर पैसा खर्च नहीं किया जाएगा। इस परियोजना की नींव केंद्र-राज्य सरकार (Central-State Government) की 20-20 और विश्व बैंक (World Bank) से प्राप्त 60 प्रतिशत ऋण पर के टिकी हुई है। नाशिक नियो मेट्रो के लिए दो एलिवेटेड रूट (Elevated Route) हैं, जिनमें से एक गंगापुर गांव से नाशिक रोड तक 21 किमी का होगा, इस रूट पर 19 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। नियो का दूसरा मार्ग गंगापुर गांव से मुंबई नाका तक है और यह 11 किलोमीटर लंबा होगा, इस मार्ग पर 10 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। मेट्रो नाशिक पुणे सेमी हाई स्पीड की तर्ज पर होगी, एक डिपो नाशिक रोड क्षेत्र में बनेगा, जबकि दूसरा गंगापुर में होगा। 

नियो मेट्रो की लागत 2,100 करोड़ रुपए 

नियो मेट्रो के लिए गंगापुर में सात एकड़ जमीन की मांग की गई है। इस सात एकड़ जमीन की तलाश फिलहाल नाशिक महानगरपालिका की ओर से की जा रही है। पूरे नियो मेट्रो की लागत 2,100 करोड़ रुपए है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से  220 प्रतिशत निधि दी जाएगी, जबकि शेष धनराशि विश्व बैंक के ऋण के रूप में प्राप्त होगी। उल्लेखनीय है कि नाशिक की इस विशेष परियोजना में नाशिक महानगरपालिका की ओर से कुछ भी खर्च नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से साकार की जाने वाली इस परियोजना की रूपरेखा को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी नाशिक की इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को केंद्र की अधिकृत मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट का काम शुरू हो जाएगा। गंगापुर- नाशिक रोड मार्ग- इस मार्ग पर गंगापुर गांव, गणपति नगर, श्रमिक नगर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, श्वनेश्वर नगर, ट्रंबक रोड, सातपुर कॉलोनी, सातपुर एमआईडीसी, एसीबी सर्कल, प्राजक्ता नगर, मायको सर्कल, सीबीएस, द्वारका सर्कल, गायत्री नगर, अंबेडकर नगर, नाशिक रोड स्टेशन बनाए जाएंगे। 

नियो मेट्रो का दूसरा मार्ग – गंगापुर गांव, गणपति नगर, जहान सर्कल, थट्टे नगर, शिवाजी नगर, अशोक स्तंभ, मुंबई नाका, यह मार्ग ग्यारह किलोमीटर लंबा होगा। नाशिक नियो मेट्रो को कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही मेट्रो परियोजना का काम शुरू हो जाएगा। 

नाशिक निवासियों की निगाहें इस परियोजना की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शहर में जल्दी ही नियो मेट्रो पर काम शुरू होगा। इस बीच, केंद्रीय बजट में, निर्मला सीतारमण ने नाशिक मेट्रो के लिए धन आवंटित किया था, इसके बाद महाविकास अघाड़ी सरकार ने भी 20 प्रतिशत सहायता की घोषणा की, पिछले वर्ष काम शुरू होना था, लेकिन कोरोना ने नियो मेट्रो पर काम ठप कर दिया। 

महानगरपालिका कमिश्नर रमेश पवार ने जानकारी दी है कि सरकार द्वारा हाल ही में नियो मेट्रो के लिए एलाइनमेंट (दिशा) तय किया गया है। महामेट्रो के डिजाइन और प्रस्तावित मार्ग का पिछले वर्ष मार्च में नागपुर में महामेट्रो की तकनीकी टीम की ओर से निरीक्षण किया जा चुका है। टायर आधारित मेट्रो परियोजना पर भी काम अप्रैल और मई में शुरू होने वाला था। लेकिन कोरोना ने काम रोक दिया। नाशिक वासियों में इस कार्य को लेकर काफी उत्सुकता है। 

नियो मेट्रो के काम के लिए दो एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। 

यह सेवा नाशिक निवासियों के लिए फायदेमंद होगी और नागरिक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देश का पहला हाई स्पीड टियर आधारित एलिवेटेड मेट्रो नियो प्रोजेक्ट नाशिक में जल्दी हो साकार होने जा रहा है, इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और मजबूती मिलेगी। नाशिक में यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए, एलिवेटेड टियर आधारित मेट्रो चलाने की सिफारिश की गई, क्योंकि शहर में मेट्रो चलाना संभव नहीं है। तदनुसार, टायर बेस मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए महामेट्रो की ओर से सर्वेक्षण करने के लिए दिल्ली स्थित राइट्स कंपनी के पास प्रस्ताव भेजा गया था। महामेट्रो ने इस मेट्रो का नाम बदलकर मेट्रो नियो कर दिया। जब नियो मेट्रो बनकर तैयार हो जाएगी तो यहां के लोगों को नियो मेट्रो की यात्रा आनंद लेने का मौका मिलेगा। नाशिक की विकासात्मक प्रगति के लिए नियो मेट्रो को एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी, ऐसा इस परियोजना को साकार करने वालों ने दावा किया है। 

Nashik municipal corporation will not give funds for neo metro

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2022 | 03:36 PM

Topics:  

  • Municipal Corporation
  • Nashik

सम्बंधित ख़बरें

1

अंगदान में नासिक ने महाराष्ट्र के सभी जिलों को पछाड़ा, 3 दिनों में आंकड़ा 4 लाख के पार

2

कुंभ मेला बना सियासी अखाड़ा, महाजन-भुजबल-शिंदे में शुरू हुआ शक्ति प्रदर्शन

3

वीडियो देख सहम जाएंगे आप…चैंबर टूटा-सीधे गड्ढे में गिरा व्यक्ति, उधर बाढ़ में बह गया ट्रैक्टर

4

Wardha News: पुलगांव का सरकारी अनाज गोडाऊन सिल, विधायक बकाने ने किया भ्रष्ट मामला उजागर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.