Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टाउन प्लानिंग विभाग में बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारियों का तबादला; आयुक्त मनीषा खत्री की सख्त कार्रवाई

Town Planning Department: नासिक मनपा के टाउन प्लानिंग विभाग में वर्षों से जमे अधिकारियों का एकाधिकार टूटा। आयुक्त मनीषा खत्री ने पारदर्शिता के लिए 16 अधिकारियों के तत्काल तबादले किए।

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Jan 15, 2026 | 08:59 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Municipal Corporation: नासिक महानगरपालिका के सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले नगर नियोजन (टाउन प्लानिंग) विभाग में वर्षों से जमे अधिकारियों के एकाधिकार को आयुक्त मनीषा खत्री ने एक झटके में खत्म कर दिया है।

विभाग में पारदर्शिता लाने और ‘दादागिरी’ पर लगाम कसने के उद्देश्य से आयुक्त ने उप अभियंता, शाखा अभियंता और कनिष्ठ अभियंता स्तर के 16 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।

इस बड़ी कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। आयुक्त ने इस बार तबादलों के लिए बेहद पारदर्शी और अनोखा तरीका अपनाया। सोमवार शाम को आयुक्त ने सभी 16 अधिकारियों को अपने कक्ष में बुलाया।

सम्बंधित ख़बरें

सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों पर खुद उतरे आयुक्त, घाट, पुल व सड़क पर नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई

नागपुर मनपा चुनाव: फडणवीस-गडकरी के गढ़ में ‘विकास’ की अग्निपरीक्षा, आज तय होगा ऑरेंज सिटी का भविष्य!

नासिक मनपा चुनाव: वोटिंग डे पर उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन अलर्ट

ED Action: 137 करोड़ की ठगी का खुलासा, सुमाया ग्रुप पर ईडी का शिकंजा

किसी भी पक्षपात से बचने के लिए ‘चिट्ठी पद्धति’ के माध्यम से उनके नए कार्यक्षेत्रों का आवंटन किया गया। कार्यकारी अभियंता प्रशांत पगार का जलापूर्ति विभाग में तबादला होने के मात्र दो दिन बाद ही यह बड़ी कार्रवाई की गई है। तबादले की इस सूची में उप अभियंता, सहायक अभियंता, शाखा अभियंता और कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं।

‘सेटिंग’ पर सीधा प्रहार

विभाग में कई अधिकारी पिछले कई वर्षों से एक ही डेस्क या विशिष्ट क्षेत्र का कार्यभार संभाल रहे थे। लंबे समय तक एक ही स्थान पर रहने के कारण कतिपय अधिकारियों ने अपना ‘एकाधिकार’ बना लिया था, जिससे बाहरी हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ रही थीं।

आयुक्त की इस कार्रवाई से कार्यों में पारदर्शिता आएगी और फाइलों को अटकाने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। आयुक्त मनीषा खत्री के इस सख्त तेवर की पूरे मनपा मुख्यालय में चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें:-सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों पर खुद उतरे आयुक्त, घाट, पुल व सड़क पर नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई

अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलने से अब नए प्रोजेक्ट्स और नक्शों की मंजूरी की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। जानकारों का मानना है कि यह तबादले उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश हैं जो प्रशासन को अपनी निजी जागीर समझकर मनमानी कर रहे थे।

Nashik municipal corporation town planning officers transfer action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 15, 2026 | 08:59 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • Nashik
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.