'दिव्यांग सहायक (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Nashik Municipal Corporation: नासिक महानगरपालिका क्षेत्र के दिव्यांग नागरिकों तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से दिव्यांग सहायक पोर्टल की शुरुआत की गई है। नाशिक महानगरपालिका के सभी 6 विभागीय कार्यालयों तथा दिव्यांग अटल भवन में पंजीकरण की प्रक्रिया युद्धस्तर पर संचालित की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार, यूनिक डिसएबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड (यूडीआईडी) प्राप्त सभी दिव्यांगों के लिए इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अब अनिवार्य रहेगा।
राज्य के सभी दिव्यांगों की जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव तुकाराम मुंडे के मार्गदर्शन में यह पहल की गई है। मनपा आयुक्त मनीषा खत्री ने समाज कल्याण विभाग के उपायुक्त नितिन नेर को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
दिव्यांग नागरिकों को ऑनलाइन पंजीकरण में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नासिक शहर के सभी यूडीआईडी धारक दिव्यांगों का डेटा निर्धारित समय के भीतर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें:- नासिक में गैस किल्लत के बीच बड़ी राहत: राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 लीटर केरोसिन, जिलाधिकारी ने दी जानकारी