दिंडोरी में शुरू हुई नाशिक महानगरपालिका की सिटी बस
- Written By: प्रभाकर दुबे
नाशिक: एसटी कर्मियों का आंदोलन कब समाप्त होगा, इसका कोई अंदाजा नहीं है। एक ओर सरकार ने सेवा में वापस नहीं लौटने वाले आंदोलनकर्ता कर्मियों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वहीं दूसरी ओर संपूर्ण महाराष्ट्र में जिनके पास वाहन नहीं है, उन्हे लंबी दूरी का सफर तय करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि परिसर में बसें बंद हैं। इस बीच यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर साबित हो सकती है। सिटी लिंक (City Link) ने अब नाशिकरोड (Nashikroad) से दिंडोरी (Dindori) के ग्रामीण इलाकों में सिटी बस (City Bus) चलाने का निर्णय किया है।
यात्रियों को अब सीधे रेल स्टेशन से उतरकर अपने गांव जाने की सुविधा उपलब्ध होगी। सुबह 6 से शाम 7 बजे के दौरान प्रत्येक आधे घंटे के बीच एक बस छूटेगी। इस मार्ग के विद्यार्थी, नौकरीपेशा और नागरिकों को कम पैसे में अपने घर पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
बस सेवा का मार्ग
नाशिकरोड के बस स्टैंड से यह बस छूटेगी, जो द्वारका, निमाणी, म्हसरूल, तलेगांव मार्ग से दिंडोरी पहुंचेगी। इसके अलावा निमाणी से पाथर्डीगांव, द्वारका, नागजी, इंदिरानगर, निमाणी से अमृतानगर मार्ग से कमोदनगर, पाथर्डी फाटा और नए सीबीएस से पिंपलगांव बसवंत मार्ग पर फेरियां बढ़ाई गई हैं, जिसका फायदा नागरिकों को होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में पर्यटकों से सरेआम गुंडागर्दी, छेड़छाड़ का विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला, कार में तोड़फोड़
डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करेंगी सुप्रिया सुले, ऑपरेशन तुतारी, राम मंदिर और खुशखबरी पर खुलकर की बात
कक्षा 9 की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, नासिक के एक आश्रम स्कूल का सनसनीखेज मामला, मचा हड़कंप
मुंबई बचाते रह गए नासिक में हो गया खेल, ठाकरे गुट के 12 पार्षद बदल सकते हैं पाला, एकनाथ शिंदे ने चली एक और चाल
5 चरणों में 250 बसें सड़कों पर उतारने की योजना
नाशिक में सिटी लिंक बस सेवा की 8 जुलाई 2021 को शुरुआत हुई। 5 चरणों में 250 बस रास्ते पर उतारने का नियोजन है। वर्तमान में सीएनजी पर चलने वाली 100 और डीजल पर चलने वाली 50 बसें हैं। शेष 100 बसें सीएनजी उपलब्ध नहीं होने से वह बंद पड़ी थी, लेकिन पाथर्डी में महाराष्ट्र नेचरल गैस कंपनी का प्रकल्प 2 मार्च से शुरू हुआ है। इसके चलते महानगरपालिका की बसों का इंजन फिर से शुरू हो गया।
यात्रियों को लूट रहे निजी वाहन चालक
दीपावली से राज्यभर में एसटी कर्मियों ने आंदोलन शुरू किया है। इसलिए निजी वाहनधारक यात्रियों को खुलेआम लूट रहे हैं, जिसे ध्यान में रखकर सिन्नर, ओझर, त्र्यंबकेश्वर, भगूर, गिरणारे, सायखेड़ा, मखमलाबाद ग्रामीण परिसर से सिटी लिंक बस को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। नाशिक उद्योग नगरी में ग्रामीण परिसर से अनेक मजदूर रोजगार के लिए पहुंचते हैं। जिन्हें निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है। सातपुर परिसर में हजारों मजदूर सरकारी वाहनों का उपयोग करते हैं, लेकिन बस बंद होने से उन्हें सिटी लिंक बस सेवा का अच्छा विकल्प मिला है।
