Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रशासक राज शुरू होते ही आक्रामक हुआ नाशिक महानगरपालिका प्रशासन, 579 मकान मालिकों को जब्ती की नोटिस जारी

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 19, 2022 | 06:02 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नाशिक:  नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) में प्रशासक राज (Administrator Rule) शुरू होते ही नाशिक महानगरपालिका प्रशासन आक्रामक हो गया है। संपत्ति (Property Tax) और जल टैक्स (Water Tax) बकाए की वसूली को लेकर संबंधित विभाग ने 579 मकान मालिकों को संपत्ति जब्त करने का नोटिस (Notice) जारी किया है। वहीं 127 नल कनेक्शन कट (Tap Connection Cut) कर दिए हैं। 

गौरतलब है कि नाशिक महानगरपालिका की आय का मुख्य स्रोत संपत्ति और जल कर है, जिसे अदा करने के लिए नागरिक तैयार नहीं हैं। महानगरपालिका के संबंधित विभाग ने यह रकम अदा करने के लिए नागरिकों को समय-समय पर छूट भी दी, फिर भी नागरिक इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए संपत्ति और जल टैक्स बकाएदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश नाशिक महानगरपालिका कमिश्नर कैलास जाधव ने दिए हैं। अब 100 प्रतिशत टैक्स वसूली के लिए संबंधित विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। बड़े बकाएदारों की सूची तैयार कर उन्हें संपत्ति जब्ती की नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की जा रही है। 

टैक्स न भरने से महानगरपालिका की माली हालत खराब

नागरिकों के बकाया टैक्स अदा न करने से महानगरपालिका की माली हालत खराब हो गई है। विशेष यह है कि आगामी महानगरपालिका चुनाव की दृष्टि से सत्ताधारी और विपक्ष ने टैक्स वसूली के लिए कोई भी काम नहीं किया। विद्यमान महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 14 मार्च से नाशिक महानगरपालिका में प्रशासक राज शुरू हो गया है। महानगरपालिका कमिश्नर कैलास जाधव प्रशासक बनते ही सबसे पहले महानगरपालिका की आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

150 करोड़ संपत्ति टैक्स वसूली का लक्ष्य 

जल टैक्स के रूप में 122.83 करोड़ तो संपत्ति टैक्स के रूप में 365.40 करोड़, ऐसे कुल 488.23 करोड़ रुपए बकाया है। मनपा ने 2021-22 वित्तीय वर्ष में संपत्ति टैक्स वसूली का लक्ष्य 150 करोड़ रुपए रखा था। अब तक 107 करोड़ रुपए वसूल की गई है, जिसमें पिछले साल की बकाया रकम 400 करोड़ तक पहुंच गई है। महानगरपालिका सीमा क्षेत्र में 4 लाख 55 हजार टैक्स धारक हैं, जिसमें 500 चौरस फुट तक मध्यवर्गीय है। महानगरपालिका की चुंगी रद्द होने के बाद संपत्ति और जल टैक्स आय का प्रमुख साधन बन गया है।

लेखापरीक्षकों ने भी उठाए सवाल

नाशिक महानगरपालिका का टैक्स अदा न करने वाले 850 बड़े बकाएदार हैं। उनके पास कुल 40 करोड़ रुपए बकाया है। यह रकम वसूल करने के लिए महानगरपालिका ने हर संभव प्रयास शुरू कर दिए हैं। आज की स्थिति में महानगरपालिका की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है। फिर भी संपत्ति और जल टैक्स वसूली में देरी हो रही है, जिसे लेकर लेखा परीक्षकों ने सवाल उठाए हैं। इसके चलते आगामी महानगरपालिका चुनाव से पहले महानगरपालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। महानगरपालिका ने संपत्ति और जल टैक्स वसूली के लिए अभय योजना कार्यान्वित की थी, जिसे नागरिकों का प्रतिसाद नहीं मिला।

Nashik municipal administration became aggressive as soon as the administrative rule started confiscation notices issued to 579 landlords

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2022 | 06:02 PM

Topics:  

  • administrative rule
  • Nashik
  • Property Tax

सम्बंधित ख़बरें

1

कुंभ मेले में 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना, आयुक्त शेखर सिंह ने दी जानकारी

2

नाशिक में एक मंच पर दिखेंगे महायुति के तीन मंत्री, सुविचार गौरव पुरस्कार समारोह में होंगे शामिल

3

शासन की राहत पर किसानों का आक्रोश, तहसीलदार को चेक लौटाकर जताया विरोध

4

कर्जमाफी की मांग को लेकर किसानों का मुख्यमंत्री को निवेदन, बच्चू कडू के आंदोलन का किया समर्थन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.