नासिक किसानों के मुद्दे दिल्ली तक, निर्यात में ढील और MSP की मांग; सांसद भगरे ने पीयूष गोयल से की मुलाकात
Nashik Farmers Issues: नासिक सांसद भास्करराव भगरे ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर प्याज, अंगूर और किशमिश उत्पादक किसानों के लिए निर्यात, MSP और सब्सिडी से जुड़ी मांगें रखीं।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Agricultural Export Support ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Agricultural Export Support: नासिक दिंडोरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद भास्करराव भगरे ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान उन्होंने नासिक जिले के किसानों के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और विशेष रूप से प्याज, किशमिश (बेदाणे), सब्जी तथा अंगूर उत्पादक किसानों की मांगों को प्रमुखता से रखा।
सांसद भगरे ने मंत्री महोदय का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि नासिक देश का प्रमुख कृषि केंद्र होने के बावजूद यहाँ के किसान आर्थिक संकट में हैं। बैठक में रखी गई प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं।
प्याज उत्पादकों के लिए एक स्थिर और न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने वाली रणनीतिक व्यवस्था बनाई जाए। निर्यात प्रतिबंधों में ढील देकर बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों के बाजारों तक पहुंच आसान की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
विश्व पितृ दिवस विशेष: 123 लावारिस बच्चों के पिता बने पद्मश्री शंकरबाबा पापलकर
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
परभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां
किशमिश उत्पादकों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना घोषित की जाए और अंगूरों के लिए विदेशी बाजारों में सीधे प्रवेश की सुविधा बढ़ाई जाए, सब्जी उत्पादकों के लिए कोल्ड स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स पर सब्सिडी बढ़ाने की मांग की गई। कृषि उत्पादों के परिवहन को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से विशेष वित्तीय पैकेज की मांग की गई है।
खाद्य सुरक्षा में योगदान और केंद्र का रुख
सासद भगरे ने और देकर कहा कि नासिक के किसान देश की खाद्य सुरक्षा में बढ़ा योगदान दे रहे है, इसलिए उन्हें उचित मूल्य और अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद मेंबड़ा सियासी उलटफेर,भाजपा का परचम; अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इन मांगी पर सकारात्मक रुख अपनाया है, उन्होंने संबंधित विषयों पर गंभीरता से विचार करने और किसानों के हित में आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।
