Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘लघुशंका मत करो’ कहा…तो कर दी हत्या! नासिक से आया चौंकाने वाला मामला

Nashik Crime News: नासिक में बाल सुधारगृह से फरार नाबालिग ने दूसरी बार हत्या की। सार्वजनिक जगह लघुशंका से रोके जाने पर युवक पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 30, 2025 | 02:34 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News: शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बाल सुधारगृह से फरार हुए एक नाबालिग युवक ने दोबारा हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, मुंबई नाका क्षेत्र में बंडू गांगुर्डे नामक व्यक्ति ने उसे सार्वजनिक स्थान पर लघुशंका न करने की चेतावनी दी, जिससे गुस्से में आकर नाबालिग ने उसकी चाकू से हत्या कर दी। इस मामले में मुंबई नाका पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

पहले भी कर चुका है हत्या

विशेष बात यह है कि इस नाबालिग ने कुछ दिन पहले भी एक व्यक्ति की हत्या की थी। मामूली विवाद ‘दोस्ती का मजाक क्यों उड़ाया’ के चलते उसने ठक्कर बाजार बस स्टैंड क्षेत्र में एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा था। उस समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मनमाड बाल सुधारगृह में भेजा था। लेकिन कुछ दिन पहले वह वहां से फरार हो गया और अब दोबारा हत्या कर डाली।

हत्या कैसे हुई?

दो दिन पहले मुंबई नाका इलाके में बंडू गांगुर्डे (35) ने नाबालिग को लघुशंका न करने की समझ दी। इससे नाराज होकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद नाबालिग ने धारदार चाकू से बंडू पर हमला कर दिया। छाती और पेट पर वार से बंडू गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में फिर से शीतलहर आएगी, मुंबई, पुणे और ‘इन’ जिलों के लिए अलर्ट, जानें इस हफ़्ते का मौसम

पुणे-सोलापुर हाईवे पर भीषण हादसा, टू-व्हीलर सवार की मौत, तीन घायल

बेंबडे अस्पताल में भारत-नेपाल बर्न्स प्रशिक्षण सफल; अंतरराष्ट्रीय बर्न्स केयर ट्रेनिंग से मिलेगा लाभ

‘मिनी कश्मीर’: संगमनेर में एग्रीकल्चर कॉलेज परिसर में बना राज्य का पहला ट्यूलिप गार्डन

यह भी पढ़ें- मूसलाधार बारिश में दरगाह फंसे 10 लोग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते किया रेस्क्यू

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद मुंबई नाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम और जांच विभाग के साथ छानबीन शुरू की। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। लगातार 2 हत्याओं में उसकी संलिप्तता से नाशिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही बाल सुधारगृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।

Nashik minor accused of second murder after escaping juvenile home

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2025 | 02:34 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Nashik

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र में फिर से शीतलहर आएगी, मुंबई, पुणे और ‘इन’ जिलों के लिए अलर्ट, जानें इस हफ़्ते का मौसम

2

पुणे-सोलापुर हाईवे पर भीषण हादसा, टू-व्हीलर सवार की मौत, तीन घायल

3

बेंबडे अस्पताल में भारत-नेपाल बर्न्स प्रशिक्षण सफल; अंतरराष्ट्रीय बर्न्स केयर ट्रेनिंग से मिलेगा लाभ

4

‘मिनी कश्मीर’: संगमनेर में एग्रीकल्चर कॉलेज परिसर में बना राज्य का पहला ट्यूलिप गार्डन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.