-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Kumbh Parikrama Marg Ring Road Farmers Compensation
कुंभ से पहले रफ्तार में परिक्रमा मार्ग, किसानों को मिलेगा मुआवजा, नाशिक रिंग रोड प्रोजेक्ट तेज
- Written By: अंकिता पटेल
Parikrama Marg: आगामी नासिक कुंभ मेले के मद्देनजर परिक्रमा मार्ग (रिंग रोड) परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। कलेक्टर आयुष प्रसाद ने किसानों को नियमों के तहत अधिकतम मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Farmers Compensation Hindi News: नाशिक आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर नाशिक के चारों ओर बनने वाले ‘परिक्रमा मार्ग’ (रिंग रोड) प्रोजेक्ट ने रपतार पकड़ ली है।
जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए जमीन देने वाले किसानों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम मुआवजे का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए तलाठी और ग्रामसेवकों को सीधे किसानों से संवाद करने के निर्देश दिए हैं।
कुंभ मेले में ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति
कुंभ मेले के दौरान नासिक शहर की मौजूदा सड़कों और सार्वजनिक व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है- यह परिक्रमा मार्ग प्रस्तावित वाढवण (तवा) नासिक एक्सप्रेसवे और नासिक-चेन्नई एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में जमाकर्ताओं का प्रदर्शन, लक्ष्मी ग्रामीण पतसंस्था से जमा राशि लौटाने की मांग
गोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Nagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
हाई टाइड और भारी बारिश, मुंबईकरों को 26 जुलाई की आई याद, बारिश के तांडव से मचा हाहाकार
शहर में प्रवेश किए बिना ही भारी वाहन बाहर से गुजर सकेंगे, जिससे नासिक को ट्रैफिक जाम से स्थाई मुक्ति मिलेगी। नासिक एक प्रमुख धार्मिक, औद्योगिक और पर्यटन केंद्र है। रिंग रोड बनने से शहर के बाहरी इलाकों के विकास को नई दिशा मिलेगी।
मुआवजे पर कलेक्टर का ‘खास’ प्लान
जमीन अधिग्रहण को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष रणनीति बनाई है- कलेक्टर ने तलाठी और ग्रामसेवकों से कहा है कि वे किसानों को ‘सीधी खरीदारी’ के फायदों के बारे में समझाएं, जिससे उन्हें तत्काल और अधिक मुआवजा मिल सके।
प्रशासन ने साफ किया है कि विरोध करने से मुआवजा नहीं बढ़ता, बल्कि आपसी सहयोग से किसानों को समय पर और सही दाम दिलाना संभव होगा। सातबारा पर दर्ज मृत व्यक्तियों के नाम हटाने और वारिसों के नाम चढ़ाने की प्रक्रिया को भी तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
परिक्रमा मार्ग के दायरे में आने वाले पैसा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि वे जमीन अधिग्रहण के संबंध में तत्काल ‘ग्राम सभा’ के प्रस्ताव पारित करवाएं।
यह भी पढ़ें:-नासिक मनपा चुनाव: प्रभाग 17 से 22 में घमासान तय, मजबूत प्रभागों में दिग्गजों की एंट्री
बैठक के दौरान उपविभागीय अधिकारी अप्पासाहेब शिंदे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कुंभ मेले से पहले इस प्रोजेक्ट का बुनियादी ढांचा तैयार हो जाए ताकि श्रद्धालुओं और नागरिकों को सुगम परिवहन का लाभ मिल सके।
Nashik kumbh parikrama marg ring road farmers compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उमरिया में ‘लव जिहाद’ का मामला: पहचान छिपाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:45 PM8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 01:44 PMई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
Jul 03, 2026 | 01:44 PMभंडारा में जमाकर्ताओं का प्रदर्शन, लक्ष्मी ग्रामीण पतसंस्था से जमा राशि लौटाने की मांग
Jul 03, 2026 | 01:42 PMSIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Jul 03, 2026 | 01:34 PMउज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMगोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Jul 03, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM












