Nashik News: पालकमंत्री की मौजूदगी में होगी कुंभमेला बैठक, पिछली बैठक के हंगामे के बाद निर्णय

Nashik Kumbh Mela Meeting: नासिक में सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर इस महीने के अंत तक नई बैठक होगी। पालकमंत्री गिरीश महाजन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।
nashik kumbh mela meeting girish mahajan corporators
गिरीश महाजन (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Kumbh Mela Authority: अगले वर्ष आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की योजना की जानकारी देने के लिए पिछले महीने नगरसेवकों के लिए आयोजित पहली बैठक कुंभ मेला आयुक्त के देर से पहुंचने के कारण काफी चर्चा में रही थी। अब कुंभ मेला प्राधिकरण की ओर से जल्द ही एक नई बैठक आयोजित की जाएगी। विशेष बात यह है कि यह बैठक नासिक के पालकमंत्री गिरीश महाजन की अध्यक्षता में होगी, जिसमें पुलिस आयुक्तालय सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

शहर में सड़कों के एक साथ स्वीकृत हुए निर्माण कार्यों के कारण पिछली बार मनपा की साधारण सभा में भारी आक्रोश देखने को मिला था। खुदाई और खड्डेमय सड़कों की स्थिति का ठीकरा कई नगरसेवकों ने कुंभ मेला प्राधिकरण पर फोड़ा था। इस घटनाक्रम के बाद प्राधिकरण ने कुंभ मेले से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के लिए पंचवटी स्थित स्वर्गीय सदाशिव भोर नाट्यगृह में विशेष बैठक बुलाई थी।

पार्षदों को शांत रखने के लिए प्रशासन की नई रणनीति

शहर के सभी 122 नगरसेवकों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन ऐन वक्त पर तय समय पर न तो कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह पहुंचे और न ही मनपा आयुक्त मनीषा खत्री। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद 60 से 70 नगरसेवक प्राधिकरण की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए बैठक छोड़कर चले गए थे। बाद में पहुंचे कुंभ मेला आयुक्त को चंद नगरसेवकों के सामने ही जानकारी देकर बैठक समाप्त करनी पड़ी थी। तभी महापौर हिमगौरी आहेर-आड़के और कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह ने घोषणा की थी कि यह बैठक दोबारा आयोजित की जाएगी।

नगरसेवकों का गुस्सा दोबारा न फूटे

इसी के तहत जल्द ही यह बैठक बुलाई जा रही है। नासिक के पालकमंत्री गिरीश महाजन की अध्यक्षता में बैठक की योजना बनाकर प्राधिकरण ने यह सुनिश्चित करने की सावधानी बरती है कि नगरसेवकों का गुस्सा दोबारा न फूटे। मनपा गलियारों में चर्चा है कि पिछली महासभा में नगरसेवकों द्वारा अपनाए गए आक्रामक रुख जैसी स्थिति दोबारा न बने, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर यह कदम उठाया गया है।

nashik kumbh mela meeting girish mahajan corporators
नई TDR नीति से 35 हजार वर्ग मीटर जमीन आएगी नासिक मनपा की कब्जे में, सार्वजनिक सुविधाओं का रास्ता साफ

योजनाओं की जानकारी और परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण

नगरसेवकों के लिए आयोजित होने वाली इस नई बैठक की तारीख जल्द तय होगी। कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह ने बताया कि इस महीने के अंत तक बैठक आयोजित की जाएगी। प्राधिकरण का उद्देश्य नगरसेवकों को साथ लेकर काम करना है और कुंभ से जुड़े कार्यों पर उनके सुझाव मांगे जाएंगे। बैठक के दौरान कुंभ मेले के लिए शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रस्तुत की जाएगी। इसमें नगर निगम, पुलिस और अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com