Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nashik Kumbh Mela 2027: श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने के लिए मनपा का मेगा प्लान, प्रतिदिन 940 ML पानी की आपूर्ति

Nashik Water Supply Plan: नासिक मनपा ने सिंहस्थ कुंभ के लिए 260 मिलियन लीटर अतिरिक्त पानी की योजना बनाई है। साधुग्राम व श्रद्धालुओं हेतु 940 MLD आपूर्ति, 30 नए जलकुंभों का निर्माण जारी है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 12, 2026 | 09:52 AM

कुंभ मेले (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Kumbh Mela 2027 Pilgrims Services: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए मनपा के जलापूर्ति विभाग ने साधु-संतों, महंतों और श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं उपयोग के पानी की व्यापक योजना तैयार की है। कुंभ मेले के दौरान बढ़ने वाली जरूरतों को देखते हुए प्रतिदिन 260 मिलियन लीटर अतिरिक्त पानी की आवश्यकता अनुमानित की गई है। इसके चलते उस अवधि में शहर में कुल 940 मिलियन लीटर पानी प्रतिदिन उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में शहर को प्रतिदिन 520 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है।

इसमें वार्षिक औसत साढ़े पांच प्रतिशत वृद्धि को ध्यान में रखते हुए फिलहाल करीब 680 मिलियन लीटर पानी का वितरण किया जा रहा है। सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर मनपा ने मुख्य रूप से सड़क और जलापूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। इसके तहत जलकुंभों की संख्या बढ़ाने, नई

पाइपलाइन बिछाने, पुरानी एवं जर्जर पाइपलाइन बदलने तथा जल शुद्धिकरण केंद्रों की क्षमता बढ़ाने के कार्य किए जा रहे हैं। मनपा प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2027-28 तक शहर में प्रतिदिन 680 मिलियन लीटर पानी वितरण का लक्ष्य रखा गया है वहीं, कुंभ मेले के लिए तैयार किए जाने वाले साधु ग्राम में करीब 10 लाख साधु-महंतों की संभावित उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए 150 मिलियन लीटर प्रतिदिन पानी की आवश्यकता का अनुमान लगाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक-द्वारका सर्कल अंडरपास का सर्विस रोड मई के अंत तक होगा शुरू, ट्रैफिक जाम और धूल से मिलेगी बड़ी राहत

मोहम्मदवाड़ी में नए नल कनेक्शन के नाम पर 50 हजार की वसूली, विधायक चेतन तुपे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

इंस्टाग्राम प्यार के लिए सीमा पार? अवैध एंट्री पर पुलिस एक्शन, जलगांव में बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार

महाराष्ट्र में लू का कहर, संभाजीनगर में सबसे मरीज, 236 केस और 6 मौतों से बढ़ी चिंता; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

यह भी पढ़ें:- नासिक-द्वारका सर्कल अंडरपास का सर्विस रोड मई के अंत तक होगा शुरू, ट्रैफिक जाम और धूल से मिलेगी बड़ी राहत

30 नए जल कुंभों का किया गया निर्माण

नासिक शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वर्तमान 119 जलकुंभों के अतिरिक्त 30 नए जल कुंभों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इनमें सबसे अधिक नौ जलकुंभ पंचवटी क्षेत्र में बनाए जा रहे हैं। इन 30 जलकुंभों की कुल जल भंडारण क्षमता लगभग 60 मिलियन लीटर होगी।

Nashik kumbh mela 2027 water supply plan 940 mld daily target new water tanks

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 09:52 AM

Topics:  

  • Kumbh Mela
  • Maha Kumbh Mela
  • Maharashtra News
  • Nashik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.