कुंभ मेला 2027: नासिक में अतिक्रमण हटाओ अभियान,अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई; सड़क चौड़ीकरण शुरू
Nashik Kumbh Mela: कुंभ मेला तैयारियों के तहत नासिक में सारडा सर्कल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया। सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 50 टपरी दुकानों को हटाया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
कुंभ मेला तैयारी, अतिक्रमण हटाओ अभियान,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Kumbh Mela Encroachment Removal: पुराना नासिक कुंभ मेला की तैयारियों के तहत शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। इसी क्रम में महानगरपालिका ने शुक्रवार 9 मई को सारडा सर्कल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया।
कार्रवाई के दौरान सारडा सर्कल से होटल चित्रकूट तक लगभग 500 मीटर क्षेत्र में स्थित करीब 50 टपरी दुकानों को हटाया गया। सड़क चौड़ीकरण और ट्रैफिक समस्या का समाधान प्रशासन ने इस व्यस्त मार्ग को व्यवस्थित करने के लिए यह कड़ा कदम उठाया है-कुंभ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भोड़ को देखते हुए संबंधित डीपी रोड को कम से कम 30 मीटर चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है।
सारडा सर्कल से द्वारका मार्ग पर अवैध गैरेज, बैटरी और ट्रांसपोर्ट की दुकानों के कारण सुबह-शाम भारी जाम लगता था। सड़क के दोनों ओर बनी टपरी दुकानों और टीन शेडों के कारण चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से बाधित था।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
कार्रवाई की विस्तृत जानकारी और अमला
मनपा ने योजनाबद्ध तरीके से इस अभियान को अंजाम दिया- अतिक्रमण निर्मूलन विभाग ने सुबह 5 बजे से ही तैयारी शुरू कर दी थी और 6 बजे से 5 जेसीबी मशीनों के साथ विश्वस शुरू हुआ।
उपायुक्त सुवर्णा दखाणणे, विभागीय अधिकारी (पूर्व) हैमत झुटे तथा विभागीय अधिकारी (पश्चिम) चंदन घुगे सहित पूरी टीम मौके पर तैनात थी, अभियान में 5 जेसीबी 6 ट्रक तथा ट्रैक्टरों का उपयोग किया गया।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
प्रशासन ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण उनकी पक्की और कच्ची संरचनाएं ध्वस्त कर दी गई।
यह भी पढ़ें:-‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी, वरिष्ठ नागरिक बने निशाना, नासिक में करोड़ों का नुकसान
अब 500 मीटर का यह क्षेत्र खाली होने के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से शुरू होगा। इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
