नाशिक कुंभ 2026: त्र्यंबकेश्वर में बनेगा 2 किमी लंबा नया अमृत स्नान घाट, 12 करोड़ श्रद्धालुओं की तैयारी
Nashik Simhashta Kumbh 2026 के लिए त्र्यंबकेश्वर में दो किमी लंबा नया अमृत स्नान घाट बनाया जा रहा है। 12 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए साधुग्राम का विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नासिक सिंहस्थ कुंभ (सोर्स: सोाशल मीडिया)
Nashik Kumbh 2026 New Ghat: त्र्यंबकेश्वर में अमृत स्नान के लिए करीब दो किमी लंबा नया घाट बनाया जा रहा है। नाशिक कुंभ के लिए पहली बार प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए सभी प्रमुख अखाड़ों की सहमति मिल गई है। इसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सिंहस्थ कुंभ के दौरान करीब 12 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इनमें से लगभग 8 करोड़ नाशिक और 4 करोड़ त्र्यंबकेश्वर पहुंच सकते हैं। मेला आयुक्त शेखर सिंह ने यह जानकारी दी। शेखर सिंह ने कहा कि अब तक पारंपरिक कुशावर्त तीर्थ पर ही अखाड़े शाही स्नान करते रहे हैं।
वहां स्थान सीमित होने और भीड़ नियंत्रण में कठिनाई के कारण कुशावर्त से करीब 1 किमी दूर त्र्यंबकेश्वर में नया घाट बन रहा है। इस घाट पर तीन नए कुंड बनाए जाएंगे। यहां गोदावरी का शुद्ध जल पहुंचाने की भी तैयारी है। नए घाटों पर भी विधिवत ध्वजारोहण किया जाएगा। अक्टूबर 2026 के अंत में प्रारंभ होने वाले कुंभ को लेकर व्यापक स्तर पर नियोजन जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में LPG Gas संकट, नए कनेक्शन बंद, छोटे सिलेंडर के सहारे चल रही रसोई
मंत्री गिरीश महाजन ने किया नंदिनी नदी का निरीक्षण, चौड़ीकरण और जल प्रवाह के दिए निर्देश
सप्ताहांत पर उमड़ी भारी भीड़, ढाई हजार रुपये के टिकट से देवस्थान को 65 लाख से अधिक का राजस्व
नासिक में NEET Paper Leak के खिलाफ ‘हम नासिककर’ का विरोध प्रदर्शन, छात्रों ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
ये भी पढ़ें :- ICCC और ‘माझा स्वच्छता साथी’ ऐप से प्रभावित हुए वरिष्ठ अधिकारी, औरंगाबाद स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का किया दौरा
साधुग्राम का विस्तार और भूमि अधिग्रहण
सिंह ने बताया कि पिछले कुंभ की अपेक्षा इस बार साधुग्राम का क्षेत्रफल चार गुना अधिक होगा। करीब 377 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सिंहस्थ का पर्वकाल लगभग 18 महीनों का होगा। पीक समय (प्रमुख स्नान पर्व) में नाशिक में डेढ़ करोड़ और त्र्यंबकेश्वर में लगभग 75 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
