नासिक में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर, अधिकारी ने खुद लगवाया HPV टीका; अभिभावकों ने दिखाई जागरूकता
Nashik Health Camp: नासिक के कनाशी स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए HPV टीकाकरण जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। जिलाधिकारी डॉ. कश्मीरा संखे ने स्वयं टीका लगवाकर लोगों का भ्रम दूर किया।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Cervical Cancer Prevention( Source: Social Media )
Nashik Cervical Cancer Prevention: नासिक राज्य सरकार द्वारा 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए चलाए जा रहे ‘गर्भाशय ग्रीवा कैंसर’ (सर्वाइकल केसर) रोकथाम अभियान के तहत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनाशी में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में अभिभावकों और छात्राओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। अभिभावकों, छात्रों और ग्रामीणों के मन से एचपीवी टीकाकरण को लेकर व्याप्त गलतफहमियों और डर को दूर करने के लिए सहायक जिलाधिकारी एवं परियोजना अधिकारी डॉ. कश्मीरा संखे ने एक साहसिक उदाहरण पेश किया।
डॉ. संखे ने सभी के सामने स्वयं एचपीवी का टीका लगवाया, उनकी इस पहल से कई डरे हुए अभिभावकों का भ्रम दूर हुआ और उन्होंने अपनी बेटियों के टीकाकरण के लिए तुरंत सहमति जताई। टीकाकरण के लिए स्वेच्छा से आगे आने वाले जागरूक माता-पिता को डॉ. कश्मीरा संखे के हाथों सम्मानित भी किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
कोपरी-पांचपाखाडी में SIR अभियान को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने खुद घर-घर जाकर बांटे गणना फॉर्म
महायुति सरकार का बड़ा फैसला: NHM के 15,010 संविदा कर्मचारियों का समायोजन, 1,153 करोड़ का वार्षिक बजट मंजूर
वर्धा में 20 साल पुराण जर्जर बना खतरा, नागरिको ने की तुरंत मरम्मत की मांग
शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा
कैंसर के खतरों और अफवाहों पर प्रहार
शिविर के दौरान उपस्थितों को संबोधित करते हुए डॉ. कश्मीरा संखे ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। यदि सही समय पर एवधीवी वैक्सीन ली जाए, तो भविष्य में होने वाले इस जानलेवा कैंसर को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और वैक्सीन से जुड़ी गलत जानकारियों से पूरी तरह सावधान रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-कुंभ 2027 की तैयारी तेज, त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त कुंड में जल शुद्धीकरण व पुनरुद्धार परियोजना शुरू; 3 घंटे मे
गभर्भाशय का कैसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन टीकाकरण के माध्यम से इसे रोका जा सकता है, भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए उन्हें टीका जरूर लगवाध
-नासिक, सहायक जिलाधिकारी, डॉ. कश्मीरा संखे
