ईंधन संकट की अफवाह से नासिक में ‘महासंग्राम’, पेट्रोल पंपों पर कई किमी लंबी कतारें; 4 घंटे करना पड़ रहा इंतजार
Nashik Fuel Shortage: अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच ईंधन की कमी की अफवाहों से नासिक में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। कई जगह 3–4 घंटे इंतजार करना पड़ा और यातायात भी प्रभावित हुआ।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Petrol Pump Crowd( Source: Social Media )
Nashik Petrol Pump Crowd: अंतरराष्ट्रीय तनाव की खबरों के बीच ईंधन की कमी की अफवाहों ने नासिक के नागरिकों में भारी खौफ पैदा कर दिया है। सिडको क्षेत्र सहित पूरे शहर के पेट्रोल पंपों पर लगातार दूसरे दिन ‘महा-संग्राम’ जैसी स्थिति बनी रही।
गुरुवार सुबह 5 बजे से ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों का ऐसा रेला उमड़ा कि सड़कों पर तिल रखने की जगह नहीं बची। पाथर्डी फाटा स्थित नम्रता पेट्रोलियम पंप पर स्थिति सबसे अधिक विस्फोटक रही।
यहां सीएनजी के लिए वाहनों की कतार लगभग 1 किलोमीटर तक लंबी हो गई। राजे संभाजी स्टेडियम से सह्याद्रीनगर सर्कल तक वाहनों की लाइनें पहुंचने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
आमने से दक्षिण मुंबई सिर्फ 1 घंटे में,16.69 Km लिंक रोड को मिली नई दिशा, MSRDC ने राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव
IMD Mumbai: थमेगी मुंबई की रफ्तार! अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
FAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार
ठाणे-पालघर जिला बैंक चुनाव में शिवसेना का दबदबा, रंग लाई शिंदे की रणनीति, BJP समर्थित पैनल को की हुई करारी हार
भीषण गर्मी में वाहन चालकों को 3 से 4 घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा, जिससे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ के बीच कई लोग बोतलों और कैन में ईंधन भरकर ले जाने की जिद करते दिखे।
हालांकि, सुरक्षा कारणों और नियमों का हवाला देते हुए पंप संचालकों ने खुले में पेट्रोल-डीजल देने से साफ मना कर दिया। इस निर्णय के कारण ग्राहकों और पंप कर्मचारियों के बीच कई जगहों पर तीखी झड़पें हुई।
भीड़ के अत्यधिक दबाव और सर्वर की समस्याओं के कारण कई पंपों पर ऑनलाइन पेमेंट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। केवल नकद भुगतान स्वीकार किए जाने से उन ग्राहकों को भारी परेशानी हुई जी डिजिटल पेमेंट पर निर्भर थे।
ईंधन की कमी महज अफवाहः मंत्री गिरीश
ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर ईंधन आपूर्ति पर पड़ने की खबरों की राज्य के मंत्री गिरीश महाजन ने सिरे से खारिज कर दिया है।
भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फेस में उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल का धर्याप्त भंडार उपलब्ध है। महाजन ने बताया कि पैनिक बाइंग के कारण पिछले महीने की तुलना में ईंधन की मांग 1.5 गुना बढ़ गई है। वितरकों के पास पर्याप्त स्टॉक है और आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) पूरी तरह सुचारू है।
मनमाड के पंपों पर भारी भीड़
मनमाड में ईंधन की कमी होने की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भारी भीड़ उमड रही है। इस बीच, मनमाड के निकट स्थित इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मुख्य भंडारण केंद्रों (डिपो) से ईंधन की आपूर्ति निरंतर जारी है।
कंपनी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी डिपो में ईधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और नागरिक किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें, विस्तृत समाचार के अनुसार, ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण खाड़ी देशों से होने वाली वैश्विक आपूर्ति पर आंशिक प्रभाव जरूर पड़ा है, लेकिन भारत में वर्तमान में ईंधन का प्रदुर भंडार मौजूद है।
पिछले कुछ दिनों से ईंधन संकट की झूठी खबरें फैलने के कारण पंपों पर पैनिक बाइंग की स्थिति पैदा हो गई है। नतीजतन, जो स्टॉक दो-तीन दिन चलना चाहिए था।
नासिक जिले में ईधन की कोई कमी नहीं है और पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। नागरिक सोशल मीडिया पर फैल रही इंधन की किल्लत संबंधी अफवाही पर विश्वास न करे।
यह भी पढ़ें:-दुबई-मॉरिशस कनेक्शन का दावा, फॉरेक्स ट्रेडिंग में 10% मुनाफे का झांसा, संभाजीनगर में 1.12 करोड़ की ठगी
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा आपूर्ति नियमित और निर्वाध रूप से जारी है। कुछ स्थानों पर गलत सूचनाओं के कारण नागरिक जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने (दैनिक बाइंग) के लिए पंपों पर भीड़ लगा रहे है, जिससे कुछ समय के लिए वहां स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति बन रही है। ऐसा न करें, किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।
– नासिक डीएम, आयुष प्रसाद
