दुबई-मॉरिशस कनेक्शन का दावा, फॉरेक्स ट्रेडिंग में 10% मुनाफे का झांसा, संभाजीनगर में 1.12 करोड़ की ठगी

Forex Trading Scam: संभाजीनगर में फॉरेक्स ट्रेडिंग में 10% मुनाफे का लालच देकर 'पेमैक्स ग्लोबल' के नाम पर 12 निवेशकों से 1.12 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
Claims of a Dubai-Mauritius Connection, Lure of 10% Profits in Forex Trading: ₹1.12 Crore Fraud in Sambhajinagar
Sambhajinagar Investment Fraud ( Source: Social Media )
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhajinagar Investment Fraud: छत्रपति संभाजीनगर फॉरेक्स ट्रेडिंग में हर महीने 10 प्रतिशत तक आकर्षक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 'पेमैक्स ग्लोबल' नामक कथित अंतरराष्ट्रीय कंपनी के माध्यम से 12 निवेशकों से 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है।

यह पूरा खेल जलगांव रोड स्थित सौभाग्य चौक के एक कार्यालय से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

आरोपियों ने खुद को 'पेमैक्स ग्लोबल' नामक अंतरराष्ट्रीय कंपनी से जुड़ा बताया। उन्होंने दावा किया कि कंपनी के मुख्य कार्यालय दुबई और मॉरिशस में हैं तथा फॉरेक्स ट्रेडिंग और शेयर बाजार के जरिए भारी मुनाफा कमाया जा रहा है।

इसी भरोसे के आधार पर निवेशकों को जोड़ने का सिलसिला शुरू किया गया। जलगांव रोड के सौभाग्य चौक स्थित 'विक्टरी ट्रेडर्स' कार्यालय से पूरे नेटवर्क का संचालन किया जा रहा था।

आरोपियों ने विभिन्न स्तरों पर खुद को प्रबंधक और प्रतिनिधि बताकर निवेशकों का विश्वास हासिल किया। जिला स्तर और स्थानीय स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गई थीं।

कई फर्मों के नाम पर किए गए लेन-देन

विश्वास कायम करने के लिए आरोपियों ने रिद्धि सिद्धि इंटरप्राइजेस, माताजी ट्रेडर्स, साईजी ट्रेडर्स, ज्युपिटर ट्रेडिंग, एसवीएस इंटरप्राइजेस, वृदावन ट्रेडर्स, मॅजेस्टिक पेंचर्स, रुद्र एग्री सर्विसेस, वी. आर. इंटरप्राइजेस, वुड जोन टिंबर और इनलाइफ कैपशुअर एलएलपी जैसे विभिन्न फमों के नाम से लेन-देन दिखाए साथ ही यह भरोसा भी दिलाया, गया कि यदि कंपनी से पैसा । नहीं आया तो वे खुद स्कम लौटाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com