नासिक में जल्द होगा भव्य ‘नासिक फेस्टिवल’, टूरिज्म व रोजगार को मिलेगा बड़ा बूस्टर
Nashik Tourism: नासिक में पर्यटकों व भक्तों की आवक बढ़ाने तथा जिले की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन के लिए नासिक फेस्टिवल’ आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर बनाई गई रणनीति।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. एआई)
Nashik Festival Tourism Employment: नासिक में न सिर्फ सिंहस्थ पर्व के दौरान बल्कि स्थायी तौर पर भी पर्यटकों और भक्तों की आवाजाही बढ़ाने और जिले की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ‘नासिक फेस्टिवल’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए एक कमेटी बनाने का फैसला कलेक्टर ऑफिस में जिलाधिकारी आयुष प्रसाद की मौजूदगी में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में फेस्टिवल के कॉन्सेप्ट, ब्रांडिंग, जरूरी प्लानिंग, पर्यटन वृद्धि और रोजगार सृजन (80 लाख लोगों को) पर विस्तार से चर्चा हुई।
कमेटी का गठन और उद्देश्य : मीटिंग में नासिक फेस्टिवल के लिए एक स्वतंत्र और सक्षम कमेटी बनाने पर चर्चा हुई। यह कमेटी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में काम करेगी और इसमें पर्यटन, कृषि, औद्योगिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और औद्योगिक क्षेत्रों के जाने-माने सदस्यों को जगह दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस ने पूरे किए 54 साल, आज भी यात्रियों की पहली पसंद
संभाजीनगर शहरवासियों के लिए जरूरी खबर: कई इलाकों में देर से पहुंचेगा पानी, पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी परेशानी
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब मनमाने तरीके से नहीं हो सकेगा स्कूलों का स्थानांतरण
अतिक्रमण कार्रवाई से बढ़ा दबाव, संभाजीनगर में बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी घमासान तेज
मीटिंग का मुख्य मकसद नासिक की पहचान को टूरिज्म, वाइन कैपिटल, एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, सांस्कृतिक विरासत (कल्चरल हेरिटेज) और प्राकृतिक सुंदरता वाले मल्टी-डाइमेंशनल शहर के तौर पर स्थापित करना था। फेस्टिवल के दौरान पर्यटन सेक्टर में अस्थायी और स्थायी रोजगार बढ़ेगा। स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा, जिससे होटल, ट्रांसपोर्ट, हैंडीक्राफ्ट और फ़ूड बिजनेस की मांग बढ़ेगी।
प्रमुख उपक्रम
- पर्यटन स्थलों के डिजिटल प्रमोशनल कैंपेन। मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम। नदी किनारे हेरिटेज वॉक और सांस्कृतिक शाम। अंतर-राज्य और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए ख़ास पैकेज।
- कमेटी की जल्द ही रचना की जाएगी, और फेस्टिवल के स्ट्रक्चर, प्रोग्राम और प्लानिंग पर अगली मीटिंग में चर्चा की जाएगी। सिंहस्थ से पहले होने वाले इस फेस्टिवल की जानकारी देश के साथ-साथ विदेशों में भी फैले, इसके लिए ख़ास सावधानी बरती जाएगी।
कमेटी के मुख्य कार्य
फेस्टिवल की प्लानिंग और समन्वय (कोआर्डिनेशन) अलग-अलग सरकारी विभागों से संपर्क। स्पॉन्सर और उद्योग जगत को जोड़ना। सांस्कृतिक, खेल, भोजन और ऐतिहासिक गतिविधियों की योजना बनाना। शहर के लिए एक समग्र ब्रांडिंग रणनीति तैयार करना, जिसमें नासिक की ब्रांडिंग ताकत पर फोकस किया जाएगा।
इन गतिविधियों पर चर्चा
- आध्यात्मिक टूर और पौराणिक धरोहरों की यात्रा।
- गंगापुर डैम, अंजनेरी, ब्रह्मगिरी, रामकुंड में खास प्रोग्राम।
- कृषि और फूड फेस्टिवल, स्थानीय कलाकारों, हेडीक्राफ्ट, फूड स्टॉल को प्राथमिकता।
- बड़ी कंपनियों को नासिक में निवेश के लिए प्रेरित करने हेतु इन्वेस्टमेंट सेशन आयोजित करना।
