नासिक में एफडीए की बड़ी कार्रवाई: एपीएमसी मार्केट से 3 लाख रुपए का नकली घी और हल्दी जब्त

Nashik FDA Action: आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने पंचवटी स्थित APMC मार्केट की एक दुकान पर बड़ी कार्रवाई की है। जब्त माल प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है।
nashik fda raid apmc market panchavati seized ghee turmeric stock
नासिक मिलावटी घी हल्दी जब्त (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik APMC Market FDA Raid: त्योहारी सीजन को देखते हुए नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नासिक शहर में खाद्य पदार्थों की विशेष जांच मुहिम शुरू की है। इस अभियान के तहत पंचवटी स्थित एपीएमसी मार्केट परिसर की एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख 1 हजार 900 रुपए मूल्य का घी और हल्दी पाउडर का स्टॉक जब्त किया गया।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे तथा सहआयुक्त (खाद्य) मंगेश माने के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। आगामी त्योहारी दिनों में विभिन्न खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए मिलावटी, असुरक्षित अथवा घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है।

पंचवटी में 900 किलो हल्दी और वातुला ब्रांड का घी जब्त

21 सितंबर को पंचवटी स्थित एपीएमसी मार्केट में बालाजी फ्रूट ट्रेडर्स, दुकान क्रमांक 67 की जांच की गई। इस दौरान वातुला ब्रांड का 75 किलो गाय का घी बरामद हुआ, जिसकी कीमत 56 हजार 200 रुपए है। इसके अलावा 900 किलो हल्दी पाउडर का स्टॉक मिला, जिसकी कीमत 2 लाख 45 हजार 700 रुपए है। दोनों खाद्य पदार्थों का कुल मूल्य 3 लाख 1 हजार 900 रुपए है।

पंचवटी APMC मार्केट की दुकान पर छापा

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने और मानव स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त होने की आशंका के चलते यह स्टॉक जब्त किया गया है। जब्त किए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

nashik fda raid apmc market panchavati seized ghee turmeric stock
नासिक के सातपुर में दूषित पानी पर भड़के जनप्रतिनिधि, बोले- समस्या नहीं सुलझी तो अधिकारियों को नहलाएंगे

3.01 लाख का संदिग्ध स्टॉक सीज

यह कार्रवाई सहआयुक्त मंगेश माने तथा सहायक आयुक्त ज्ञानेश्वर म्हात्रे के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविंदा गायकवाड ने की। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ऐसा प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com