प्रारूप मतदाता सूची होगी जारी, राजनीतिक हलचल तेज, नासिक जिले के 10 लाख से अधिक मतदाताओं से नहीं हो सका संपर्क

Nashik Draft Voter List: नासिक जिले के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची 31 अगस्त को जारी होगी। एसआईआर अभियान में 51।04 लाख मतदाताओं का सत्यापन हुआ।
nashik draft voter list sir 10 lakh voters contact not established
नासिक प्रारूप मतदाता सूची (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

SIR Campaign Nashik: मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का पहला चरण पूरा हो चुका है और सोमवार 31 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। इस अभियान के दौरान जिले के 10 लाख 30 हजार 244 मतदाताओं से संपर्क नहीं हो पाया है, जिसके चलते सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की निगाहें इस सूची पर टिक गई हैं। जिले के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूचियां संबंधित तहसील कार्यालयों और जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शित की जाएंगी।

सोमवार को सूची का प्रकाशन होने के बाद 29 सितंबर तक इस पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं के नाम और जनाधार की स्थिति का आकलन करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। एसआईआर अभियान के तहत जिले के कुल 51 लाख 04 हजार 458 मतदाताओं का सत्यापन किया गया। ढाई महीने तक चले इस वृहद अभियान में प्रशासन 40 लाख 74 हजार 214 मतदाताओं तक पहुंचने में सफल रहा और उनसे गणना फॉर्म भरवाए गए।

nashik draft voter list sir 10 lakh voters contact not established
नासिक कुंभ मेले में पहली बार संन्यासी अखाड़ों में दो -दो हाथ, दोनों गुटों के साथ पांच-पांच अखाड़े

दावे और आपत्तियां आमंत्रित

हालांकि, बीएलओ के अथक प्रयासों के बावजूद 10 लाख 30 हजार 244 मतदाताओं से संपर्क स्थापित नहीं हो सका। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं से संपर्क नहीं हो पाया है, उनमें दोहरे नाम वाले, मृत अथवा अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके मतदाता शामिल हो सकते हैं। इस बीच, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद मतदाता सूची के संबंध में एक पत्रकार वार्ता आयोजित करेंगे, जिसमें एसआईआर अभियान के दूसरे चरण की विस्तृत रूपरेखा साझा की जाएगी।

आगामी ढाई महीने प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण

प्रारूप मतदाता सूची पर प्राप्त होने वाले दावों, आपत्तियों और सुझावों पर नियमानुसार सुनवाई की जाएगी। यदि कोई मतदाता यह प्रमाण प्रस्तुत करता है कि उसका नाम गलती से हटा दिया गया है, तो प्रशासन को उसका सत्यापन कर उचित निर्णय लेना होगा। यही कारण है कि आगामी दो से ढाई महीने प्रशासनिक मशीनरी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com