नेपाल में हिंसा के बीच नासिक के डॉक्टर ने दिखाया मानवता का परिचय, रोजाना 150 से 200 का कर रहे इलाज
Nepal violence: नेपाल में हुई हिंसा के बीच नाशिक के डॉक्टर प्रशांत बिर्ला ने 150-200 घायलों का इलाज किया। साथ ही 4 पर्यटक भी सुरक्षित हैं, जो आज भारत लौटेंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नेपाल में नासिक के डॉक्टर
Nashik News: नेपाल में मचे अराजकता और हिंसक घटनाओं के बीच नाशिक के डॉक्टरों ने मानवता की मिसाल पेश की है। पर्यटन के लिए नेपाल गए बिर्ला अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत बिर्ला ने पिछले 3 दिनों से रोजाना 150 से 200 घायलों की जांच और उपचार किया। वर्तमान में वे पोखरा में हैं और स्थानीय नागरिकों व नर्सों की मदद से निशुल्क चिकित्सा सेवा दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में नेपाल में भड़की हिंसा के कारण सैकड़ों लोग घायल हुए। भय के चलते कई स्थानीय डॉक्टरों ने अस्पताल बंद कर दिए। लेकिन इसी कठिन परिस्थिति में डॉ. बिर्ला ने निडर होकर घायलों का इलाज शुरू किया। उनके निकटवर्तियों ने बताया कि वे रोज बड़ी संख्या में मरीजों का उपचार कर रहे हैं। परिवार की चिंता के बीच उन्होंने अपनों को आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही भारत लौटेंगे।
चार पर्यटक सुरक्षित, आज लौटेंगे भारत
इसी बीच, नाशिक के अंबड क्षेत्र से नेपाल घूमने गए गोसावी परिवार के 4 पर्यटक भी सुरक्षित हैं। वे वर्तमान में पोखरा के एक होटल में ठहरे हुए हैं। राज्य आपत्ती निवारण कक्ष ने उनसे संपर्क साधा है। जिला आपत्ती प्रबंधन अधिकारी श्रीकृष्ण देशपांडे ने बताया कि यह सभी पर्यटक आज शुक्रवार 12 सितंबर दोपहर को काठमांडू से हवाई मार्ग से भारत लौटेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में भूकंप से दहशत! नासिक में लगातार 4 झटके और पालघर में 3.1 तीव्रता की हलचल; घरों से बाहर निकले लोग
नासिक में पर्यटकों से सरेआम गुंडागर्दी, छेड़छाड़ का विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला, कार में तोड़फोड़
डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करेंगी सुप्रिया सुले, ऑपरेशन तुतारी, राम मंदिर और खुशखबरी पर खुलकर की बात
कक्षा 9 की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, नासिक के एक आश्रम स्कूल का सनसनीखेज मामला, मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें- आधी रात धारदार हथियारों से गाड़ियों पर हमला, पुलिस ने तीन संदिग्धों को किया गिरफ्तार
इसके अलावा, येवला के कैलास बनकर भी नेपाल में फंसे हुए हैं। राज्य आपत्ती निवारण कक्ष ने उनसे भी संपर्क साधने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
