प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया)
Nashik Love Jihad News: नासिकजिले की दिंडोरी तहसील के वणी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के मानसिक उत्पीड़न और कथित ‘लव जिहाद’ का गंभीर मामला सामने आया है। भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित परिवार के अनुसार, संबंधित युवक पिछले चार वर्षों से लड़की को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
आरोपी के बढ़ते दबाव और धमकियों के कारण परिवार को वणी छोड़कर नासिक स्थानांतरित होना पड़ा, लेकिन वहां भी प्रताड़ना का सिलसिला बंद नहीं हुआ। इस मानसिक तनाव के चलते पीड़ित लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था, हालांकि समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।
दहशत का आलम यह है कि आरोपी की धमकियों के डर से माता-पिता ने अपनी बेटी को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। परिवार का आरोप है कि उन्हें और उनकी बेटी को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। बीजेपी नाशिक महानगर जिलाध्यक्ष सुनील केदार ने इस मामले में
यह भी पढ़ें:- अकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने दावा किया कि मामला दर्ज होने से पहले ही आरोपी को इसकी जानकारी मिल गई, जिससे वह दूसरे राज्य फरार होने में सफल रहा। पुलिस थाने की गोपनीय जानकारी आरोपी तक कैसे पहुंची, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। संलिप्त पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की गई है।
बीजेपी ने आरोप लगाया है कि वणी क्षेत्र में नासिक पुलिस की अनदेखी के कारण अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। सुनील केदार ने मांग की है कि इस पूरे मामले की ‘लव जिहाद’ के नजरिए से जांच की जाए। और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।