किसानों के दुख हरने सरकार खेतों में... लातुर में फडणवीस तो नासिक में महाजन, नुकसान का लिया जायजा

Girish Mahajan Inspection Nashik: नासिक जिले में बारिश की कमी से खरीफ फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पालकमंत्री गिरीश महाजन ने गांवों का दौरा किया।
nashik crop damage panchnama directed by guardian minister girish mahajan
गिरीश महाजन नासिक दौरा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Crop Damage Panchnama: बारिश में लंबे अंतराल के कारण जिले के कुछ क्षेत्रों में खरीफ फसलों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। फसलों को हुए नुकसान का तत्काल मंडल स्तर पर पंचनामा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जल संसाधन, आपदा प्रबंधन तथा नासिक जिले के पालकमंत्री गिरीश महाजन ने प्रशासन को दिए।

किसानों के खेतों पर जाकर नुकसान का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति दर्ज करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। पालकमंत्री महाजन ने बुधवार को शिरवाडे वणी, मंगरूल फाटा, चिंचवे, पाटणे, नगांव, मेहुणे, वाखारी, भार्डी, अस्तगांव सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया और किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न फसलों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। बारिश की स्थिति, पानी की उपलब्धता, फसलों की वर्तमान स्थिति तथा संभावित नुकसान की जानकारी किसानों से ली।

nashik crop damage panchnama directed by guardian minister girish mahajan
पालकमंत्री गिरीश महाजन निर्देश(सोर्सः सोशल मीडिया)

फसलों के नुकसान का तत्काल पंचनामा करें: महाजन

बारिश में लंबे अंतराल के कारण कुछ क्षेत्रों में फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अल नीनो के प्रभाव के साथ ही बारिश में अनियमितता के कारण फसलों को नुकसान होने की जानकारी किसानों ने पालकमंत्री के समक्ष रखी। इसके बाद महाजन ने प्रशासन को तत्काल पंचनामा करने के निर्देश दिए।

खेतों की वास्तविक स्थिति दर्ज करें

पंचनामा करते समय केवल कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बजाय खेतों की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर नुकसान का वस्तुनिष्ठ आकलन किया जाए। पंचनामा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। मंडल स्तर पर पंचनामा पूरा कर उसकी रिपोर्ट तत्काल शासन को प्रस्तुत की जाए, ऐसे निर्देश महाजन ने दिए। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सरकार किसानों की समस्याओं को संवेदनशीलता से समझ रही है। पंचनामा रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी, ऐसा महाजन ने कहा।

nashik crop damage panchnama directed by guardian minister girish mahajan
CM देवेंद्र फडणवीस पहुंचे लातूर: महाराष्ट्र में सूखे का जायजा लेने आज से शुरू किया राज्यव्यापी दौरा
nashik crop damage panchnama directed by guardian minister girish mahajan
गिरीश महाजन नासिक दौरा (सोर्सः सोशल मीडिया)

चारे की उपलब्धता के लिए भी नियोजन

जिन क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता कम है, वहां पशुओं के लिए चारा उपलब्ध रहे, इसके लिए चारा फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश कृषि विभाग को दिए गए हैं। उपलब्ध पानी का उचित नियोजन करते हुए किसानों को आवश्यक कृषि मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, ऐसी सूचना भी संबंधित अधिकारियों को दी गई।

राज्य सरकार ने किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं लागू की हैं। बिजली बिल माफी तथा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को राहत देने का काम किया गया है, ऐसा भी महाजन ने कहा।

विभिन्न गांवों में खेतों पर पहुंचकर किया निरीक्षण

इस अवसर पर विधायक सुहास कांदे, विधायक गोकुल गीते, विधायक डॉ. राहुल आहेर, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी रवींद्र माने, उपविभागीय अधिकारी कैलास कडलग (चांदवड), बाबासाहेब गाढवे (येवला), तहसीलदार विशाल नाईकवाडे (निफाड), सुनील सैंदाणे (नांदगांव) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com