नासिक में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला
Nashik Crime News: नासिक में शराब पीने के लिए पैसे न देने पर दो युवकों ने 30 वर्षीय मजदूर आकाश चव्हाण जानलेवा हमला किया। धारदार हथियार से सिर पर वार करने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Crime News In Hindi: नासिक में शराब पीने के लिए पैसे देने से इनकार करना एक युवक को भारी पड़ गया। शहर के पेठफाटा इलाके में दो युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल युवक की पहचान आकाश दत्तात्रेय चव्हाण (30) के रूप में हुई है, जो मखमलाबाद रोड स्थित क्रांतिनगर में मारुति मंदिर के पास रहता है और मार्केट यार्ड में मजदूरी का काम करता है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले को पंचवटी पुलिस थाना मे दर्ज कर दिया गया है।
इस कारण शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, सोमवार 1 जून की दोपहर आकाश चव्हाण अपना काम पूरा करके पैदल घर लौट रहा था। जब वह पेठ रोड सिग्नल के पास सानप चिवड़ा दुकान के सामने पहुंचा, तभी उसके परिचित सोनू और दादू नाम के दो युवकों ने उसे रोक, दोनों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब चव्हाण ने पैसे देने से मना करने पर दोनों उससे गाली-गलौज करने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘24000 करोड़ का फटका’, 80 लाख लाडकी बहिन अपात्र थी तो 20 महीना क्यों दिया लाभ, जयंत पाटिल ने पूछा सवाल
अकोला RSS कार्यालय प्रकरण में मदन भरगड, साजिद खान पठान समेत सभी आरोपी बरी
अचलपुर में 200 बेड के जिला अस्पताल को मिली रफ्तार, सरकार ने जारी किए 7 करोड़ रुपये
नासिक: 2 नाबालिग लड़कियां हुई लापता, आडगाव पुलिस ने शुरू की जांच
फिर क्या देखते ही देखते विवाद बढ़ता गया और आरोपियों ने युवक को लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों मे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें:- नासिक: 2 नाबालिग लड़कियां हुई लापता, आडगाव पुलिस ने शुरू की जांच
धारदार हथियार से सिर पर किया वार
मारपीट के वक्त आरोपी सोनू ने अपनी कमर में रखा था धारदार हथियार को निकाल आकाश चव्हाण के सिर पर मार दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जल्दी से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज अभी हो रही है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसकी जांच पंचवटी पुलिस थाना के हवालदार कुलकर्णी कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की भूमिका और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये घटना ने कानून-व्यवस्था और शराब से होने वाले विवादों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
