नासिक: 2 नाबालिग लड़कियां हुई लापता, आडगाव पुलिस ने शुरू की जांच

Nashik Police Investigation: नासिक के कोणार्क नगर से नेपाली मूल की दो 17 वर्षीय सहेलियां 30 मई से लापता हैं। परिजनों की शिकायत पर आडगाव पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
nashik minor girls missing nashik konark nagar adgaon police investigation starts
प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Minor Girls Missing Case: नासिक के कोणार्क नगर इलाके में रहने वाली नेपाली मूल की दो लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी ने दोनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। दोनों लड़कियाँ महज 17 साल की हैं।

इस संबंध में आडगाव पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। दोनों परिवार मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं और वर्तमान में श्रीराम नगर इलाके में रहते हैं। पड़ोसी होने के कारण दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध हैं और दोनों लड़कियां भी घनिष्ठ मित्र हैं।

परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

जानकारी के अनुसार, शनिवार 30 मई की शाम दोनों किशोरियां बिना किसी को बताए घर से निकल गईं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद लापता लड़की की 48 वर्षीय मां ने आडगाव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आशंका जताई गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और दोनों किशोरियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हवालदार बहिरम मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, दोनों परिवार अपनी बेटियों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com