नासिक में फरार डकैत गिरफ्तार, छह महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी; पूछताछ में जुर्म कबूल
Nashik Crime News: नासिक में डकैती व गंभीर चोट के मामलों में वांछित अपराधी सुफियान शेख को क्राइम ब्रांच ने वडाला गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी छह माह से फरार था।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Robbery Arrest News: नासिक डकैती और गंभीर चोट पहुंचाने के अपराधों में शामिल रिकॉर्ड पर मौजूद दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। डकैती के मामले में मुख्य संदिग्ध सुफियान शेख पिछले छह महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।
क्राइम ब्रांच ने सटीक योजना बनाकर इन अपराधियों का खेल खत्म कर दिया है। पुलिस को शातिर अपराधी सुफियान के ठिकाने की गुप्त सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि सुफियान वडाला गांव इलाके में छिपा हुआ है।
इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और सुफियान शेख (20, निवासी इंदिरानगर) को हिरासत में ले लिया, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा पुलिस को मिलेंगे 30 अत्याधुनिक वाहन, पालकमंत्री डॉ. भोयर की पहल से पुलिस बल होगा और सशक्त
Kanjurmarg Dumping Ground की दुर्गंध पर बॉम्बे हाईकोर्ट की नाराजगी, कहा- मानकों का सख्ती से हो पालन
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला! आशा वर्कर और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा राज्य बीमा योजना का लाभ
Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए
झुग्गी-बस्ती से पकड़ा गया हमलावर
एक अन्य कार्रवाई में गंभीर चोट पहुंचाने के जुर्म में पिछले दो महीनों से फरार चल रहे संदिग्ध अनिल दिनेया खरे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने उसे इंदिरानगर झुग्गी बस्ती (झोपड़पट्टी) इलाके में चारों तरफ से घेर लिया और भागने का कोई मौका नहीं दिया।
यह भी पढ़ें:-जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव शांतिपूर्ण, 2,819 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ये दोनों ही अपराधी क्षेत्र में सक्रिय थे और कई वारदातों में वांछित थे। यह महत्वपूर्ण कार्रवाई क्राइम ब्रांच युनिट नंबर 2 द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई है। अपराधियों को पकड़ने के बाद पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिकॉर्ड पर मौजूद अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है।
