नासिक: जनगणना केवल गिनती नहीं, विकास की आधारशिला : कलेक्टर आयुष प्रसाद
Nashik Census 2027 Preparation: नासिक कलेक्टर आयुष प्रसाद ने कहा कि जनगणना 2027 केवल जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि विकास योजनाओं का आधार है। इसके लिए कलेक्टर कार्यालय में जनगणना कक्ष स्थापित किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Government Data Collection Program( Source: Social Media )
Nashik Government Data Collection Program: नासिक जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि देश के सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक नियोजन का आधार स्तंभ है।
उन्होंने जिले में जनगणना के सटीक डेटा संकलन के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया है। जनगणना 2027 अभियान के सुचारू संचालन के लिए नासिक जिला कलेक्टर कार्यालय में एक स्वतंत्र ‘जनगणना कक्ष’ की स्थापना की गई है।
‘सिंगल विंडो’ से समस्याओं का होगा निराकरण
इस विशेष कक्ष का उद्घाटन जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। विधायक माणिकराव कोकाटे, सीमा हिरे, नितिन पवार और सरीज हिरे ने रिबन काटकर कक्ष का लोकार्पण किया।
सम्बंधित ख़बरें
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का कायाकल्प: नासिक सिंहस्थ कुंभ से पहले 90% काम होगा पूरा, CM फडणवीस ने की समीक्षा
फसल बीमा से वंचित यवतमाल के किसानों ने उठाए सवाल, पारदर्शी जांच की मांग
टेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Konkan Railway पर कम होगी ट्रेनों की स्पीड, मानसून में स्पेशल टाइम टेबल
इस अवसर पर जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद के साथ अपर जिला कलेक्टर देवदत्त केकाण (मालेगांव), हेमांगी पाटिल (नासिक), तहसीलदार प्रदीप वर्षे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
जिला कलेक्टर प्रसाद ने बताया कि यह नवनिर्मित कक्ष जिला स्तर पर एक नोडल पॉइंट के रूप में कार्य करेगा। प्रशिक्षण, नियोजन, डेटा प्रबंधन और रिपोर्ट प्रस्तुतीकरण जैसे सभी कार्य अब एक ही छत के नीचे होंगे।
विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए यह केंद्र बिंदु होगा, प्रगणकों को फील्ड में आने वाली समस्याओं का समाधान इसी कक्ष से मिलेगा।
डिजिटल तकनीक पर विशेष जोर
आगामी जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह आधुनिक बनाने के लिए प्रशासन ने नई कार्ययोजना तैयार की है। सूचना संकलन के लिए मोबाइल पेप, ऑनलाइन डेटा एंट्री और रियल-टाइम मॉनिटरिंग का उपयोग किया जाएगा।
तकनीक के इस्तेमाल से डेटा अधिक तीव्र और सटीक होगा, जिससे मानवीय गलतियों की संभावना कम हो जाएगी। सभी संबंधित कर्मियों को उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे डिजिटल टूल्स का प्रभावी ढंग से आयोग कर सकें।
यह भी पढ़ें:-हरित कुंभ के नाम पर पेड़ों की बलि? पर्यावरण प्रेमियों का विरोध, नासिक मनपा पर गंभीर आरोप
जनगणना एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। मोबाइल ऐप और डिजिटल तकनीक के माध्यम से हम इस बार अधिक सटीक आकडे जुटाएंगे, नागरिकों से अपील है कि वे प्रगणकों को सही जानकारी देकर इस प्रक्रिया में सहयोग करें।१
– नासिक, आयुष प्रसाद, जिला कलेक्टर
