भोंदूबाबा अशोक खरात स्कैंडल पर राजनीति तेज, महिला विधायक चुप्प क्यों? सुषमा अंधारे ने उठाए गंभीर सवाल
Ashok Kharat Scandal: नासिक के चर्चित भोंदू खरात स्कैंडल पर शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने महिला विधायकों की चुप्पी पर सवाल उठाए और देवयानी फरांदे पर निशाना साधा।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Scandal Politics News( Source: Social Media )
Nashik Scandal Politics News: नासिक देश भर में सुर्खियां बटोर रहे ‘भोंदू’ खरात स्कैंडल मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने नासिक की महिला विधायकों की चुप्पी पर कड़ा आश्चर्य व्यक्त किया है।
नासिक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंधारे ने ‘बड़ी भाभी’ शब्द का प्रयोग करते हुए नासिक मध्य की विधायक देवयानी फरांदे पर सीधा निशाना साधा और ड्रग्स मामले की याद दिलाते हुए गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, अंधारे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके पुराने वादों की याद दिलाते हुए तीखे सवाल किए।
विधानसभा में मुख्यमंत्री ने ड्रग्स माफिया की जड़ें खोदने का वादा किया था, उसका क्या हुआ ? ड्रग्स की तस्करी आज भी जारी है। अंधारे ने कहा कि हम जिन्हें आदर से ‘बड़ी भाभी’ कहते हैं (देवयानी फरांदे), वे भी इस खरात मामले पर बोलने के लिए आगे नहीं आईं, यह अत्यंत संशयास्पद है। शहर में 3 महिला विधायक होने के बावजूद पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कोई ठोस आवाज क्यों नहीं उठाई जा रही?
सम्बंधित ख़बरें
आमने से दक्षिण मुंबई सिर्फ 1 घंटे में,16.69 Km लिंक रोड को मिली नई दिशा, MSRDC ने राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव
IMD Mumbai: थमेगी मुंबई की रफ्तार! अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
FAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार
ठाणे-पालघर जिला बैंक चुनाव में शिवसेना का दबदबा, रंग लाई शिंदे की रणनीति, BJP समर्थित पैनल को की हुई करारी हार
पुलिस पर गंभीर आरोप
अंधारे ने दावा किया कि खरात कई वर्षों से महिलाओं का शोषण कर रहा था और इसमें कुछ पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत थी, अंधारे ने आरोप लगाया कि जब पीडित महिलाएं शिकायत लेकर जाती थीं, तो पुलिस अधिकारी बाबा के प्रति अपनी वफादारी दिखाते हुए पीड़ितों पर ही मामले दर्ज कर देते थे, उन्होंने एसआईटी प्रमुख तेजस्वी देशमुख से मांग की हैं कि उन ‘भक्त’ अधिकारियों की जांच की जाए जिन्होंने खरात के आर्थिक और आपराधिक साम्राज्य को संरक्षण दिया।
यह भी पढ़ें:-कीमतों में 50% से अधिक गिरावट से ‘डिस्ट्रेस सेल’ की स्थिति, नासिक के प्याज उत्पादक किसानों की बढ़ी चिंता
नासिक का यह भोंदू बाबा एक ‘भस्मासुर’ बन चुका था। इसे सरक्षण देने पाले सफेदपोश नेताओं और वर्दीधारी अधिकारियों के नाम उजागर होने चाहिए, जांच केवल यौन शोषण तक सीमित न रहकर इसके आर्थिक स्रोतों तक पहुंचनी चाहिए।
-शिवसेना (यूबीटी), नेता, सुषमा अंधारे
