Nashik: ईंधन संकट के बीच बढ़ा विवाद, निजी पंपों की मनमानी पर सवाल; ऑटो चालकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ
Nashik Auto LPG Price: खाड़ी देशों में युद्ध के चलते ईंधन संकट के बीच नासिक में ऑटो एलपीजी की कीमतों पर विवाद बढ़ गया है। सरकारी और निजी पंपों की दरों में भारी अंतर से रिक्शा चालक आर्थिक संकट में हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Rickshaw Drivers Protest ( Source: Social Media )
Nashik Rickshaw Drivers Protest: नासिक खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण उत्पन्न हुए इंधन संकट के बीच शहर में ऑटो एलपीजी की कीमतों को लेकर घमासान शुरू हो गया है। सरकारी मान्यता प्राप्त पंपों और निजी कंपनियों की दरों में जमीन आसमान का अंतर होने के कारण रिक्शा चालक गहरे वित्तीय संकट में फंस गए हैं।
इस मनमानी के खिलाफ रिक्शा-टैक्सी चालक-मालक संगठन के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी आयुष प्रसाद से मुलाकात की और निजी प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
निजी कंपनियों पर लूट का आरोप
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि निजी कंपनियां वैश्विक संकट का फायदा उठाकर अवैध रूप से मुनाफाखोरी कर रही हैं सरकारी पंपों पर गैस 67 रुपये प्रति लीटर मिल रही है, जबकि ‘गो गैस’ जैसी निजी कंपनियां 120 रुपये प्रति लीटर
की दर से वसूली कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, विपक्ष ने बढ़े बिजली बिल और जबरन मीटर लगाने का मुद्दा उठाया
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
Satara: पिता को बचाने दौड़े पत्नी और दो बच्चे, बिजली के टूटकर गिरे तार ने ली चार लोगों की जान
संभाजीनगर मनपा भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 8-9 जुलाई को तय समय पर होगी ऑनलाइन परीक्षा
बेतहाशा बढ़ी कीमतों के कारण रिक्शा चालकों की दैनिक आय का बड़ा हिस्सा केवल ईंधन में ही खर्च हो रहा है। इस मुलाकात के दौरान कॉमरेड डी. एल. कराड, एड. तानाजी जायभावे, तुकाराम सोनजे और संतोष फालके सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
8 दिनों बाद खुलीं गैस एजेंसियां, पर कतारें लंबी
पिछले एक महीने से खाड़ी युद्ध के कारण ईंधन आयात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर में ऑटो एलपीजी की किल्लत का आलम यह है शहर के अधिकांश गैस पंप पिछले 8 दिनों से बंद पड़े थे।
यह भी पढ़ें:-विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बड़ा अभियान, संभाजीनगर में ग्रामीण स्वास्थ्य पहल; 40 गांवों में मुफ्त इलाज की सुविधा
सोमवार को जैसे ही कुछ चुनिंदा पंपों पर गैस उपलब्ध हुई, वहां वाहनों का तांता लग गया। रिक्शा चालकों को एक लीटर गैस के लिए 120 रुपये तक चुकाने पड़े और घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी सीमित मात्रा में ही ईंधन मिल पा रहा है। हालांकि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति अब कुछ हद तक नियंत्रण में है, लेकिन ऑटो एलपीजी का संकट जस का तस बना हुआ है।
