अशोक खरात कांड में रूपाली चाकणकर पर लटकी तलवार! महिला आयोग अध्यक्ष पद से इस्तीफे की मांग
Ashok Kharat Blackmail Case News: नासिक पुलिस ने 'कैप्टन' खरात के पास से 200 करोड़ की संपत्ति और 58 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं। भाकपा ने इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की है।
- Written By: रूपम सिंह
Rupali Chakankar (Image- Social Media)
Nashik Ashok Kumar Kharat Political Connection: खुद को ‘कैप्टन’ बताने वाले और अंकशास्त्र के नाम पर महिलाओं का शोषण करने वाले स्वयंभू ज्योतिषी अशोक कुमार एकनाथ खरात (अशोक राऊत) के काले कारनामों ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है।
एक 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार खरात के पास से नाशिक क्राइम ब्रांच ने अब तक लगभग 200 करोड़ रुपये की अकूत संपत्ति का खुलासा किया है और साथ ही 58 आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं। अदालत ने आरोपी को 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
जांच में सामने आया है कि भविष्यवाणी और पूजा-पाठ के नाम पर धोखाधड़ी कर खरात ने बीते कुछ वर्षों में करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया। उसकी संपत्तियों का दायरा और मूल्य चौंकाने वाला है
सम्बंधित ख़बरें
नासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नासिक में पिकअप-बाइक टक्कर में युवक की मौतच अवैध पार्किंग पर उठे सवाल
Nashik: रसोई में गैस सिलेंडर धमाका: सातपुर में महिला गंभीर रूप से झुलसी, घर का सामान जलकर खाक
नासिक में सनसनी: फेसबुक दोस्ती बनी ब्लैकमेल का जाल, आपत्तिजनक फोटो व 5 लाख फिरौती की मागं
- पाथर्डी में लगभग 30 एकड़ जमीन, जिसकी कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
- गोविंद नगर स्थित पॉश इलाके में आलीशान बंगला।
- सिन्नर, ओझर एयरपोर्ट और शिरडी क्षेत्रों में करोड़ों की जमीनों के दस्तावेज।
- कनाडा कॉर्नर स्थित ‘ओकस प्रॉपर्टीज’ कार्यालय, जहां से अश्लील वीडियो और बेनामी संपत्तियों के कागजात जब्त किए गए।
- अन्य निवेशः सिन्नर, ओझर एयरपोर्ट और शिरडी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भी करोड़ों रुपये मूल्य की जमीनों के दस्तावेज मिले हैं।
- प्रॉपर्टी ऑफिसः कनाडा कॉर्नर स्थित ‘ओकस प्रॉपर्टीज’ कार्यालय, जहां से पुलिस ने 58 अश्लील वीडियो और बेनामी संपत्तियों के कागजात जब्त किए हैं।
प्रशासनिक रसूख और राजनेताओं का जमावड़ा
खरात ने खुद को ‘कैप्टन’ बताकर सैन्य अनुशासन का मुखौटा ओढ़ा था, जिसके जाल में बड़े राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी और फिल्मी कलाकार फंसते चले गए, सिन्नर के मिरगाव स्थित उसके फार्म हाउस और ईशान्येश्वर मंदिर पर अक्सर प्रभावशाली हस्तियों का आना-जाना लगा रहता था। पुलिस अब मंदिर ट्रस्ट के टर्नओवर और खरात के परिवार के नाम दर्ज अन्य संपत्तियों की गहराई से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-नासिक ZP CEO ओंकार पवार के खिलाफ DOPT में शिकायत: लापरवाही और झूठी रिपोर्ट के आधार पर केस बंद करने का आरोप
महिला आयोग की अध्यक्ष चाकणकर के इस्तीफे की मांग
अशोक राऊत (खरात) के इस ‘वासनाकांड’ की आंच अब राज्य महिला आयोग तक पहुंच गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए रूपाली चाकणकर के इस्तीफे की मांग की है। भाकपा के राज्य सह सचिव राजू देसले ने सवाल उठाया कि जब महिला आयोग की अध्यक्ष स्वयं आरोपी के ट्रस्ट से जुड़ी रही हैं, तो जांच निष्पक्ष कैसे होगी? देसले ने कहा कि पारदर्शिता के लिए चाकणकर को पद छोड़ना चाहिए।
यदि इस्तीफा नहीं दिया गया, तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पूरे राज्य में तीव्र आंदोलन करेगी। इस मांग को मनोहर पाटिल, तल्हा शेख और भीमा पाटिल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया है। पुलिस ने खरात के डिजिटल उपकरणों से जो वीडियो बरामद किए हैं, उनमें कई प्रभावशाली महिलाओं और सफेदपोश चेहरों के होने की चर्चा है। यदि इन वीडियो के आधार पर जांच आगे बढ़ी, तो राज्य के कई रसूखदार घरानों की प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है।
