नासिक के कृषि और औद्योगिक उत्पाद अब रेल से पहुंचेंगे बंदरगाह, कॉनकॉर ने शुरू की तैयारी

Nashik Rail Freight Transport: नासिक के अंगूर, प्याज, अनार और औद्योगिक उत्पादों को रेलमार्ग से जेएनपीए (न्हावा शेवा) और मुंबई बंदरगाह तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है।
nashik agriculture industrial export rail transport concor
नासिक रेल परिवहन(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कॉनकॉर नासिक के कृषि और औद्योगिक उत्पादों को रेलमार्ग से जेएनपीए (न्हावा शेवा) और मुंबई बंदरगाह तक पहुंचाने की संभावनाएं तलाश रहा है।

  • लासलगांव, निफाड़ और दिंडोरी जैसे कृषि उत्पादक क्षेत्रों से निर्यात योग्य माल को रेल के जरिए बंदरगाह तक पहुंचाने की योजना है।

  • झर हवाई अड्डे के पास स्थापित हैल्कॉन एकीकृत माल परिवहन केंद्र से पिछले वित्त वर्ष में 39,841 मीट्रिक टन कृषि उत्पादों का समुद्री मार्ग से परिवहन किया गया।

Nashik to JNPA Rail Connectivity: नासिक विभाग के निर्यात योग्य कृषि और औद्योगिक उत्पादों को एकत्रित कर रेलमार्ग से बंदरगाहों तक पहुंचाने की तैयारी कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकॉर) ने शुरू की है, सड़क परिवहन के विकल्प के रूप में रेल सेवा विकसित करने पर कंपनी का जोर है।

इसके तहत यह परीक्षण किया जाएगा कि जहाजों के निधर्धारित प्रस्थान समय से पहले माल को रेलमार्ग से जेएनपीए (न्हावा शेवा) और मुंबई बंदरगाह तक पहुंचाना कितना व्यावहारिक होगा।

जानोरी में हैल्कॉन केंद्र की सुविधा

रेल मंत्रालय के अधीन कॉनकॉर ने हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के सहयोग से नासिक के निकट ओझर हवाई अड्डे के परिसर में जानोरी में हैल्कॉन एकीकृत माल परिवहन केंद्र स्थापित किया है। यहां समुद्री और हवाई मार्ग से निर्यात की सुविधा उपलब्ध है।

आधुनिक कृषि निर्यात एवं शीतगृह केंद्र (पैकिंग हाउस) भी बनाया गया है। हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष में हैल्कॉन के माध्यम से 39,841 मीट्रिक टन कृषि उत्पादों का कंटेनरों के जरिए समुद्री मार्ग से परिवहन किया गया। वहीं, कृषि निर्यात एवं शीतगृह केंद्र में 1,703 मीट्रिक टन माल का संचालन हुआ।

nashik agriculture industrial export rail transport concor
नासिक में आंगनवाड़ी कर्मचारियों का थाली बजाओ आंदोलन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

निफाड़ और दिंडोरी कृषि उत्पादन के प्रमुख केंद्र

भारतीय रेल यातायात सेवा के क्लस्टर प्रमुख नर्मदेश्वर झा ने हाल ही में मध्य रेलवे के भुसावल मंडल की ओर से आयोजित रेल माल परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स संवाद बैठक में बताया कि कॉनकॉर नासिक विभाग में रेल माल परिवहन की नई संभावनाएं तलाश रहा है। लासलगांव, निफाड़ और दिंडोरी कृषि उत्पादन के प्रमुख केंद्र हैं। यहां अंगूर, प्याज और अनार का उत्पादन होता है। दूसरी ओर, सातपुर, अंबड, सिन्नर और इगतपुरी के औद्योगिक क्षेत्रों में इंजीनियरिंग उत्पाद, पंप, मोटर, वाहन कलपुर्जे, मशीनरी और अन्य औद्योगिक वस्तुओं का निर्माण होता है।

औद्योगिक माल से सालभर मिल सकता है आधार

कृषि उत्पादों का निर्यात मुख्य रूप से मौसमी होता है, जबकि औद्योगिक और इंजीनियरिंग उत्पादों का परिवहन पूरे वर्ष किया जा सकता है, ऐसे में औद्योगिक माल रेल सेवा को नियमित आधार दे सकता है। वहीं, अंगूर, प्याज और अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात सीजन में अतिरिक्त माल ढुलाई की संभावना रहेगी।

nashik agriculture industrial export rail transport concor
छत्रपति संभाजीनगर में लाख की लॉटरी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप; Video वायरल करने की धमकी

फिलहाल सड़क मार्ग से होती है ढुलाई

वर्तमान व्यवस्था में खाली कंटेनर न्हावा शेवा बंदरगाह क्षेत्र से नासिक लाए जाते हैं। इसके बाद कृषि या औद्योगिक क्षेत्रों में उनमे माल भरा जाता है। हैल्कॉन या संबंधित बंदरगाह पर सीमा शुल्क की प्रक्रिया पूरी करने के बाद माल जहाज के निर्धारित समय से पहले बंदरगाह पहुंचाया जाता है।

नर्मदेश्वर झा के अनुसार, प्रस्तावित योजना के तहत यह जांच की जाएगी कि सड़क मार्ग से होने वाले माल परिवहन के कुछ हिस्से को रेलमार्ग पर स्थानांतरित करना संभव है या नहीं, यदि नियमित रूप से बड़ी मात्रा में माल उपलब्ध होता है, तो अलग रेलगाड़ी अथवा ब्लॉक रेक चलाया जा सकता है। इसके लिए बड़े ग्राहकों की प्रतिबद्धता, रेल रेक की उपलब्धता और जरूरी बुनियादी सुविधाएं आवश्यक होंगी।