Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक चुनाव परिणाम: स्थानीय स्वराज्य संस्था सीट पर मतगणना शुरू, नरेंद्र दराडे के भाग्य का होगा फैसला!

Nashik MLC Election: नासिक स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद चुनाव मतगणना पर पूरे जिले की नजर है। परिणाम न केवल एक सीट, बल्कि भविष्य के राजनीतिक समीकरण भी तय कर सकते हैं।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 22, 2026 | 09:08 AM

नासिक विधान परिषद, मतगणना,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nashik MLC Election Results 2026: नासिक स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद चुनाव मतगणना सोमवार यानि 22 जून को जिलाधिकारी कार्यालय में होगी और पूरे जिले की नजर इस परिणाम पर टिकी है। महायुति उम्मीदवार नरेंद्र दराडे का संख्याबल जी में बदलता है या वरीयता क्रम की मतगणना में कोई अप्रत्याशित मोड़ सामने आता है, इसे लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता चरम पर है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के सदस्यों के मतों पर आधारित यह चुनाव केवल एक सीट तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसका असर नासिक की आगामी राजनीतिक समीकरणों पर भी पड़ने वाला है।

18 जून को हुआ था मतदान

इस चुनाव के लिए गुरुवार 18 जून को मतदान हुआ था। कुल 619 मतदाताओं के लिए जिले के 9 मतदान केंद्रों पर व्यवस्था की गई थी। सुबह 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी हुई और 619 में से 618 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
लगभग शत-प्रतिशत मतदान होने से हर वोट का महत्व बढ़ गया है और नतीजे को लेकर उत्सुकता भी काफी बढ़ गई है।

आघाड़ी द्वारा गिते को मतदान से बढ़ी उत्सुकता

इस चुनाव में महायुति के नरेंद्र दराडे सहित कुल 3 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि पूरी लड़ाई के केंद्र में अपक्ष उम्मीदवार गोकुल गिते और प्रसाद हिरे रहे। दोनों ने दराडे को अपना समर्थन घोषित किया था। लेकिन समर्थन देने के बाद भी इन दोनों के नाम मतपत्रिका पर बने रहे। इससे मतों का गणित और जटिल हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में बोले गिरीश महाजन-पूरी दुनिया ने माना योग का लोहा, यह केवल व्यायाम नहीं बल्कि सकारात्मक जीवन की कुंजी

गोंदिया में गड्ढों में बैठकर किया योग, सड़क मरम्मत की मांग को लेकर युवाओं का अनोखा प्रदर्शन

ठाणे में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

भंडारा: लाखांदुर में ज्वेलर्स से 20 हजार की ठगी, नकली चांदी बेचकर फरार हुए दो युवक

खासकर महाविकास आघाड़ी द्वारा गिते को मतदान किए जाने की चर्चा ने सियासी हलकों में नई उत्सुकता पैदा कर दी है। ऐसे में दराडे को अपेक्षित सभी मत सीधे मिलेंगे या मतों का बंटवारा होगा, इसको लेकर महायुति खेमे में उत्साह के साथ चिंता भी बनी हुई है।

मतगणना के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी कार्यालय में चार टेबलों पर मतगणना होगी और प्रत्येक टेबल पर तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी और सटीक तरीके से पूरी हो, इसके लिए अलग से सूक्ष्म नियोजन किया गया है। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतपत्रिकाओं पर वरीयता क्रम के आधार पर मतगणना होती है, इसलिए यह प्रक्रिया सामान्य चुनावों की तुलना में अधिक संवेदनशील और बारीकी वाली मानी जाती है।

मतगणना केंद्र और मतदाताओं सहित अन्य जरूरी जानकारी

विवरण संख्या
कुल मतदाता 619
कुल मतदान 618
मतदान केंद्र 9
मैदान में उम्मीदवार 3
मतगणना टेबल 4

मतगणना पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई

मतगणना की पूर्व तैयारी की समीक्षा रविवार को चुनाव पर्यवेक्षक मिलिंद शंभरकर तथा निर्वाचन निर्णय अधिकारी एवं जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने की। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि मतगणना के प्रत्येक चरण में पूरी सावधानी बरती जाए, निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए और किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

यह भी पढ़ें:- राम मंदिर से जुड़े पुराने चेहरे क्यों हुए नाराज? चंपत राय पर बढ़ा दबाव

इसके लिए उपजिला निर्वाचन अधिकारियों को भी सूक्ष्म नियोजन के निर्देश दिए गए है। कुल संख्याबल महायुति के पक्ष में माना जा रहा है, लेकिन मतपत्रिका पर नाम बने रहने, घोषित समर्थन, अंदरूनी रणनीति और वरीयता क्रम की मतगणना ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।
ऐसे में आज की मतगणना केवल एक उम्मीदवार की जीत-हार तय करने वाली प्रक्रिया नहीं होगी, बल्कि नासिक की स्थानीय राजनीति की आगे की दिशा भी तय करेगी।

Mlc election results 2026 all eyes on counting and political equations nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 09:08 AM

Topics:  

  • Maharashtra Legislative Council Elections
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.