Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिर्डी में बोले मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल, कहा- दूध में मिलावट रोकने बनेगा कठोर कानून

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 25, 2023 | 08:15 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

शिर्डी: दूध (Milk) में की जाने वाली भारी पैमाने पर मिलावट को रोकने के लिए राज्य सरकार कठोर कानून (Strict Law) बनाएगी, ऐसी जानकारी पशुसंवर्धन, दुग्धव्यवसाय विकास मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल (Radhakrishna Vikhe-Patil) ने दी। विखे-पाटिल ने पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की ओर आयोजित महा पशुधन प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दूध में मिलावट के बारे में जानकारी देने के लिए एक टोल फ्री नंबर (Toll Free Number) जल्दी ही जारी किया जाएगा। 

विखे-पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और पशुओं के मामले में बेहद संवेदनशील होकर फैसले ले रही है। गौ आयोग की स्थापना के साथ राज्य सरकार ने गौ पालन के साथ-साथ डेयरी उद्योग के संरक्षण और रोजगार सृजन के लिए एक और कदम आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य कृषि-व्यवसाय के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार पैदा करना है और महाराष्ट्र देश का एकमात्र राज्य है जो संकट के समय में भी पशुपालकों को अपने पशुओं को बचाने में मदद करता है।

बकरी पालन को बढ़ावा दे रही सरकार

राज्य सरकार द्वारा बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी महाराष्ट्र भेड़ एवं बकरी विकास निगम की स्थापना की गई है।  विखे-पाटिल ने कहा कि कृषि निगम के सवालीविहिर स्थल पर नवीन राजकीय पशु चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने की। पशुपालन आयुक्त सचिंद्र प्रताप सिंह, नागपुर के कुलपति शरद गडाख, महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रशांत कुमार पाटिल, शालिनीताई विखे, शिवाजीराव कार्दिले, अण्णासाहेब म्हस्के, सुनील चव्हाण, राधाकृष्ण गमे, आशीष येरेकर, शीतलकुमार मुकणे, जिला उपायुक्त डॉ सुनील तुम्बरे आदि उपस्थित थे। 

Minister radhakrishna vikhe patil said in shirdi said strict law will be made to stop adulteration in milk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2023 | 08:15 PM

Topics:  

  • Shirdi
  • Toll Free Number

सम्बंधित ख़बरें

1

AI से कटेगा टोल टैक्स…न लाइन में लगना होगा, न होगी फ्यूल की बर्बादी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.