Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nashik: मराठा उद्यमियों की परेशानी बढ़ी, महामंडल का पोर्टल महीनों से ठप

Ajit Pawar: मराठा समाज के उद्यमियों के ब्याज परतावे और कर्ज पोर्टल बंद होने पर अण्णासाहेब पाटिल महामंडल के अध्यक्ष ने अजीत पवार और छगन भुजबल पर जिम्मेदारी का गंभीर आरोप लगाया।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 08, 2025 | 09:19 AM

अजित पवार और छगन भुजबल (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News In Hindi: अण्णासाहेब पाटिल आर्थिक मागास विकास महामंडल के अध्यक्ष नरेंद्र पाटिल ने उपमुख्यमंत्री तथा नियोजन मंत्री अजित पवार और ओबीसी नेता छगन भुजबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पाटिल ने कहा है कि लाभार्थीयों का ब्याज परतावा कई महीनों से रुका हुआ है और महामंडल का पोर्टल भी बंद है, जिससे मराठा समाज के उद्यमी और बेरोजगार युवा बड़ी मुश्किल में आ गए हैं।

पाटिल ने इस पूरी स्थिति के लिए अजित पवार, छगन भुजबल और महामंडल के व्यवस्थापकीय संचालक विजयसिंह देशमुख को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थापकीय संचालक देशमुख राष्ट्रवादी (अजित पवार) के नेताओं के निर्देश पर काम कर रहे हैं।

पोर्टल बंद, ब्याज परतावा रुका

शुक्रवार को सकल मराठा समाज के पदाधिकारियों ने महामंडल की समस्याओं पर नरेंद्र पाटिल से चर्चा की, जहां चौंकाने वाली बातें सामने आईं। महामंडल के राज्य में 1 लाख 54 हजार लाभार्थी हैं। इन लाभार्थियों को पिछले पाँच से छह महीनों से ब्याज परतावा नहीं मिला है।

पोर्टल बंद होने के कारण बेरोजगार मराठा युवा कर्ज के लिए बैंकों के पास नहीं जा पा रहे हैं। पाटिल ने सवाल किया कि राज्य स्तरीय महामंडल का पोर्टल महीनों तक कैसे बंद रह सकता है?

अजित पवार और भुजबल पर सीधा वार

पाटिल ने कहा कि राष्ट्रवादी के मंत्री छगन भुजबल को अण्णासाहेब पाटिल महामंडल से द्वेष है और उन्होंने ओबीसी आंदोलन में भी महामंडल के विषय में गलत बातें की थीं। पाटिल ने स्पष्ट कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार की तरफ से निरोप (संदेश) आए बिना ऐसे प्रकार नहीं हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar: पंचायत समिति में रिश्वत कांड, कुएं के बिल पास करने के नाम पर मांगे थे पैसे

उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रवादी के नेताओं ने व्यवस्थापकीय संचालक को अपने साथ मिलाकर महामंडल का काम जानबूझकर धीमा कर दिया है। उन्होंने कहा कि ब्याज परतावा वितरित न होने पर लाभार्थी का कर्ज खाता एनपीए में जा सकता है। इस संबंध में वह मंगलवार को मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल से मुलाकात करेंगे।

Maratha mahamandal interest refund portal issue narendra patil accuses ajit pawar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2025 | 09:19 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Nashik News

सम्बंधित ख़बरें

1

सुनवाई पूरी, विनायकराव देशमुख हाईस्कूल प्रकरण में रिपोर्ट का अता-पता नहीं

2

नामांकन दाखिल करने शुभ मुहूर्त पर ‘भरोसा’, सोमवार को नागपुर जोन कार्यालयों में उमड़ेगी भीड़

3

Nagpur News: महायुति में फूट, राकांपा-रिपाई-पीरिपा आए एक साथ

4

Nagpur News: डाबो क्लब 45 दिन के लिए सील, 1 जनवरी तक पुलिस हिरासत में 6 आरोपी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.