मनमाड में रेल बैठक रद्द: डीआरएम की गैरहाजिरी पर सांसद भड़के, बोले- ‘क्या पकोड़े खाने बुलाया था?’
Nashik Dhule News: धुले-दादर एक्सप्रेस के समानांतर नई ट्रेन शुरू करने के लिए मनमाड में बुलाई गई बैठक डीआरएम की अनुपस्थिति के कारण रद्द हो गई, जिससे नाराज सांसद भगरे ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।
- Written By: रूपम सिंह
मनमाड रेलवे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nashik Manmad Railway Station Dhule Dadar Express: नासिक धुले-दादर एक्सप्रेस के समानांतर नई रेल सेवा शुरू करने की मांग को लेकर मनमाड रेलवे स्टेशन पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक रेलवे के डीआरएम की गैरहाजिरी के कारण रद्द करनी पड़ी। बैठक में भुसावल मंडल के डीआरएम पुनीत अग्रवाल के अनुपस्थित रहने से दिंडोरी के सांसद भास्कर भगरे ने नाराजगी जताते हुए रेलवे
प्लेटफॉर्म स्थित शिकायत पुस्तिका में डीआरएम के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उपस्थित नागरिकों, व्यापारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और बैठक स्थल से विरोध जताते हुए वापस लौट गए।
धुले-सीएसएमटी एक्स में चढ़ना हुआ दुश्वार
बताया गया कि पूर्व की गोदावरी एक्सप्रेस, जिसे वर्तमान में धुले-सीएसएमटी एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है, धुले और चालीसगांव से ही यात्रियों से पूरी तरह भरकर आती है। इसके चलते मनमाड, लासलगांव और निफाड के यात्रियों को ट्रेन में बैठने तक की जगह नहीं मिलती।
सम्बंधित ख़बरें
वर्षों का इंतजार खत्म! नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस अब नियमित, नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी; यात्रियों में खुशी
नासिक के दिंडोरी में तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ा 60 साल का बुजुर्ग मजदूर; डंडे के सहारे बचाई अपनी जान, दहशत
नागपुर क्राइम: खापरखेड़ा तालाब में भाजपा नेता के बेटे सचिन लोहे की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
नागपुर में पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल, गृहणियों की बढ़ी चिंता
यह भी पढ़ें:- नासिक के दिंडोरी में तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ा 60 साल का बुजुर्ग मजदूर; डंडे के सहारे बचाई अपनी जान, दहशत
हमें पकोड़े खाने बुलाया क्या ?
इस समस्या को लेकर यात्री संगठनों ने कई बार सांसद भगरे को लिखित निवेदन सौंपे थे। इसी संदर्भ में सांसद भगरे ने मनमाड में रेलवे अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। लेकिन, बैठक में भुसावल मंडल के डीआरएम पुनीत अग्रवाल अनुपस्थित रहे, जिससे सांसद भगरे काफी नाराज हो गए, उन्होंने रेलवे प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डीआरएम का बैठक में उपस्थित न होना जनता और जनप्रतिनिधियों का अपमान है।
उन्होंने बताया कि 4 दिन पहले स्वयं डीआरएम से चर्चा कर उनकी सहमति से ही बैठक का समय तय किया गया था, इसके बावजूद वे नहीं पहुंचे। सांसद भगरे ने नाराजगी जताते हुए कहा, क्या हमें यहां पकोड़ खाने के लिए बुलाया गया था? जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण रेल यात्रियों से जुड़े सभी मुद्दे एक बार फिर अधर में लटक गए हैं।
