Malegaon Food Poisoning: मालेगांव में भेल बनी जहर! खाने से 140 लोग बीमार, अस्पताल पहुंचे मंत्री दादा भुसे

Malegaon Food Poisoning: मालेगांव तहसील के नांदगांव बुद्रुक गांव में रविवार के सप्ताह बाजार में भेल-भत्ता खाने के बाद करीब 140 लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
malegaon weekly market bhel bhatta food poisoning 140 patients
मालेगांव फूड पॉइजनिंग(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nandgaon Budruk Weekly Market: नासिक जिले के मालेगांव तहसील के नांदगांव बुद्रुक गांव में लगे रविवार के सप्ताह बाजार में भेल-भत्ता खाने के बाद करीब 100 से 140 लोगों के फूड पॉइजनिंग होने की घटना सामने आई है। भेल-भत्ता खाने के कुछ समय बाद कई लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।

सुबह होते होते अधिक्तर लोगों की तबियत ज्यादा बिगड गई तो उन्हों ग्रामीण अस्पताल से मालेगांव के सिविल अस्पताल रिफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक भी कई लोगों को उल्टियां होने की खबर सामने आई है। इसके बाद बड़ी संख्या में प्रभावित लोगों को उपचार के लिए मालेगांव के सामान्य रुग्णालय में भर्ती कराया गया।

malegaon weekly market bhel bhatta food poisoning 140 patients
छत्रपति संभाजीनगर के मछुआरों की समस्याएं जानने तालाब पहुंचे नितेश राणे, नुकसान के आकलन के दिए निर्देश
malegaon weekly market bhel bhatta food poisoning 140 patients
मालेगांव अस्पताल(सोर्सः सोशल मीडिया)

मरीजों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सप्ताह बाजार में भेल-भत्ता खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचने लगे। देर शाम तक भी मरीजों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी था। घटना की जानकारी मिलने के बाद महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने अस्पताल पहुंचकर फूड पॉइजनिंग मरीजों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी तबीयत तथा उपचार के संबंध में जानकारी ली। सांसद डॉ. शोभा बच्छाव भी अस्पताल पहुंचीं और मरीजों का हालचाल जाना

malegaon weekly market bhel bhatta food poisoning 140 patients
नासिक में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR को लेकर कांग्रेस का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
malegaon weekly market bhel bhatta food poisoning 140 patients
मालेगांव अस्पताल(सोर्सः सोशल मीडिया)

दादा भुसे, सांसद डॉ. शोभा ने लिया जायजा

मालेगांव की मेयर नसरीन शेख और उपमहापौर शाने हिंद भी मनपा के डॉक्टरों के साथ अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती है और वहां जगह कम पड़ती है, तो मनपा के अस्पताल तैयार रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर मनपा के अस्पतालों में मरीजों के उपचार की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मनपा प्रशासन मरीजों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है।

malegaon weekly market bhel bhatta food poisoning 140 patients
मालेगांव अस्पताल(सोर्सः सोशल मीडिया)

करीब 140 मरीज सामान्य अस्पताल में दाखिल

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शाम तक करीब 140 मरीज सामान्य अस्पताल में दाखिल हो चुके थे। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण कुछ मरीजों को महिला अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। सभी मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। सामान्य अस्पताल के प्रमुख डॉ. प्रल्हाद गुटे और मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोमिन ने बताया कि अधिकांश मरीजों की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। हालांकि, कुछ मरीजों को अधिक निगरानी और विशेष उपचार की आवश्यकता है। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com