नासिक अवैध पार्किंग पर पुलिस का शिकंजा, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, दो महीनों में 260 केस दर्ज
Nashik Traffic Police Drive: नासिक में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। 2 महीनों में 260 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई, 120 मामलों में अदालत ने जुर्माना भी लगाया।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Illegal Parking Crackdown( Source: Social Media )
Nashik Illegal Parking Crackdown: नासिक शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नासिक पुलिस ने कमर कस ली है। पिछले दो महीनों के भीतर शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर बाधा उत्पन्न करने वाले 260 से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
अवैध पार्किंग और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर पुलिस की यह टेढ़ी नजर अब सड़कों पर अनुशासन की नई इबारत लिख रही है। किस थाना क्षेत्र में कितनी कार्रवाई? पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, तीन प्रमुख थानों ने इस अभियान में सबसे सक्रिय भूमिका निभाई है।
अंबड पुलिस स्टेशनः 103 वाहन चालकों पर कार्रवाई, अंबड-चुचाले एमआईडीसीः 101 वाहन चालकों पर शिकंजा, इंदिरानगर पुलिस स्टेशनः 58 वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज।
सम्बंधित ख़बरें
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने राज्यपाल से की मुलाकात, आदेश रद्द करने की मांग
अदालत का कड़ा रुख अबतक 120 से अधिक मामलों में न्यायालय द्वारा जुर्माना लगाया जा चुका है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 500 से 1000 रुपये तक का दंड लगाया जा रहा है।
कई अन्य मामले अभी भी अदालत में लंबित हैं। इस पूरी मुहिम का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि नागरिकों में यातायात के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना है।
यह भी पढ़ें:-गंगा घाट पर बड़ा हादसा टला, नासिक में कुंभ विकास कार्य बना खतरा, 15 फीट गड्ढे में गिरी कार; परिवार सुरक्षित
अधिकारियों की दोटूक चेतावनी
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगवेंद्रसिंग राजपूत (अंबड) ने स्पष्ट किया कि अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति अपनाई जा रही है। वहीं, संतोष नरुटे ( एमआईडीसी) और मनोहर कारंडे (इंदिरानगर) ने औद्योगिक और मुख्य मार्गों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
