गंगा घाट पर बड़ा हादसा टला, नासिक में कुंभ विकास कार्य बना खतरा, 15 फीट गड्ढे में गिरी कार; परिवार सुरक्षित
Nashik Accident News: नासिक के पंचवटी गंगा घाट क्षेत्र में कुंभ विकास कार्य के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में कार गिरने से बड़ा हादसा टल गया। परिवार बाल-बाल बचा, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठे।
- Written By: अंकिता पटेल
Kumbh Development Work Accident ( Source: Social Media )
Kumbh Development Work Accident: नासिक धर्मनगरी नासिक में आगामी कुंभ मेले के नाम पर चल रहे विकास कार्य अब मासूम जिंदगियों के लिए काल बनते जा रहे हैं। शनिवार की रात पंचवटी के गंगा घाट क्षेत्र में एक भीषण हादसा हुआ, जहां भूमिगत गटर योजना के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे खुले गड्ढे में एक कार जा गिरी।
इस घटना में नवी मुंबई का एक परिवार चमत्कारिक रूप से बच गया, लेकिन इसने प्रशासन के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। देव दर्शन आए परिवार के साथ हादसा: नवी मुंबई निवासी अजय शर्मा (39) अपनी पत्नी अभिलाषा और दो मासूम बच्चों जीव (4) व तेजस (10) के साथ शनिवार को नासिक आए थे।
रात करीब 11 बजे गंगा घाट के पास सब्जी मंडी क्षेत्र में अपनी कार (एमएच 46 बीए 0401) मोड़ते समय उन्हें सड़क पर किए गए गहरे गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा। वहां न तो कोई बैरिकेडिंग थी और न ही रात में चमकने वाले रिफ्लेक्टर या लाइट। देखते ही देखते कार सीधे 15 फोट गहरे अंधेरे गड्ढे में पलट गई।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में 3 करोड़ लोन का झांसा देकर महिला समाज सेविका से 7.35 लाख की ठगी, आरोपी पर केस दर्ज
रेत माफियाओं पर सरकार सख्त, मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स
Nashik-Pune Railway सीधे मार्ग को बरकरार रखने की मांग तेज, एक्शन कमिटी ने मुख्यमंत्री संग बैठक पर टिकाई नजर
नाले में गिरने से हुई 2 बच्चो की मौत, चंद्रपुर के पांचगांव में हुआ ये दर्दनाक हादसा
स्थानीय नागरिकों ने बचाई जान
चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और परिवार के चारों सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला, लोगों की इस कपरता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। पीड़ित अजय शर्मा के शब्द ‘ईश्वर की कृपा से हम बच गए प्रशासन की लचर व्यवस्था पर करारा तमाचा है।
ठेकेदारों की मनमानी
जांच में सामने आया है कि मनपा अधिकारियों ने ठेकेदारों को सुरक्षा घेरा बनाने के निर्देश तो दिए थे, लेकिन जमीन पर इसका पालन ही रहा है या नहीं इसकी जांच करने की जहमत किसी ने नहीं उठाई।
यह भी पढ़ें:-गंदे पानी और सफाई की कमी से सिडको में मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया के बढ़ते खतरे से नागरिक परेशान
मुनाफे के चक्कर में ठेकेदार सुरक्षा उपकरणों (बैरिके, चेतावनी बोर्ड) पर खर्च नहीं कर रहे है। शहर में जगह-जगह बल रहे निर्माण कार्यों के कारण रोजाना छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है, फिर भी प्रशासन किसी बड़ी ‘बलि’ का इंतजार करता दिख रहा है।
