गंदे पानी और सफाई की कमी से सिडको में मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया के बढ़ते खतरे से नागरिक परेशान

CIDCO Mosquito Menace: सिडको क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। नागरिकों ने मनपा पर फॉगिंग और दवा छिड़काव न करने का आरोप लगाया है।
Mosquito Outbreak in CIDCO Due to Stagnant Water and Poor Sanitation; Residents Troubled by Rising Threat of Dengue and Malaria.
Mosquito Breeding Issue ( Source: Social Media )
Updated on

Mosquito Breeding Issue: सिडको क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि नागरिकों का स्वास्थ्य दांव पर लग गया है, विडंबना यह है कि जहाँ से पूरे क्षेत्र की सफाई की कमान संभाली जाती है, उसी महानगरपालिका के सिडको विभागीय कार्यालय परिसर में मच्छरों की फौज जमा है।

इसी परिसर में अंबड पुलिस स्टेशन भी स्थित है, जहाँ आने वाले सैकड़ों फरियादियों को मच्छरों के डंक का सामना करना पड़ रहा है। दिन-रात मच्छरों का पहरा; बीमारियां बढ़ीं स्थानीय निवासियों के अनुसार, सिडको के कई इलाकों में अब केवल रात्त ही नहीं, बल्कि दिन में भी मच्छरों का आतंक रहता है।

इसके परिणामस्वरूप बुखार, सर्दी, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। घर-घर में लोग बीमार पड़ रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।

प्रशासन की कुंभकर्णी नींद का आरोप है कि पिछले कई महीनों से सिडको क्षेत्र में न तो दवाओं का छिड़काव नागरिकों हुआ है और न ही फॉगिंग (धुआं) की गई है। कार्यालय के आसपास जमा गंदा पानी और साफ-सफाई की कमी मच्छरों की उत्पत्ति का मुख्य कारण बनी हुई है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है।

राजनीतिक दलों ने खोला मोर्चा

प्रशासन की इस निष्क्रयता पर मनरो और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है- मनसेः शहर उपाध्यक्ष तुधार जगताप ने चेतावनी दी है कि यदि तुरंत छिडकाव शुरू नहीं हुआ, तो 'मनसे स्टाइल' में तीव्र आंदोलन किया जाएगा, राष्ट्रवादी कांग्रेस विभाग अध्यक्ष विशाल पगार ने कहा कि महानगरपालिका बुनियादी कामों की अनदेखी कर रही है और अब वे नागरिकों के साथ सड़कों पर उतरेगे।

सिडको की 'खराब' स्थिति पर एक नजर

पर सिडको क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप रिकॉर्ड स्तर बढ़ा, मनपा विभागीय कार्यालय और अंबड पुलिस स्टेशन परिसर में बुरा हाल, कई महीनों से दवा और चुआ (फॉगिंग) छिड़काव पूरी तरह बंद, डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका, छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावितः नागरिकों में भारी नाराजगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com