Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गीला सूखा तत्काल घोषित कर किसानों को दें मदद, मराठवाड़ा में बाढ़ से लोग बेहाल

Marathwada Rain: मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र में अनियमित बारिश से फसलें नष्ट, किसान संकट में। छावा क्रांतिवीर सेना ने ओला-सूखा घोषित कर तत्काल मदद की मांग की।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 25, 2025 | 03:16 PM

महाराष्ट्र में 'बादल-फाड़' तबाही!

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: मराठवाड़ा सहित महाराष्ट्र के विभिन्न विभागों में हुई अनियमित बारिश के कारण खेती का भारी नुकसान हुआ है और किसान आर्थिक संकट में फंसे हैं। इसी पृष्ठभूमि में छावा क्रांतिवीर सेना के संस्थापक अध्यक्ष करण गायकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निवेदन सौंपकर तत्काल ओला सूखा घोषित करने और किसानों को मदद देने की मांग की है। गायकर ने कहा कि कपास, सोयाबीन, ज्वार, मक्का, मूंगफली आदि फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और कई खेत बह गए हैं।

विशेषकर मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर बन गई है। मात्रेवाड़ी (भूम) के किसान लक्ष्मण पवार ने अपनी खेती बह जाने के कारण आत्महत्या की, यह घटना स्थिति की भयावहता दर्शाने वाली है, ऐसा उन्होंने कहा। मुख्यमंत्री ने हाल ही में किए गए दौरे में नियमों के परे जाकर किसानों की मदद करेंगे ऐसा आश्वासन दिया था। इस घोषणा को प्रत्यक्ष अमल में लाकर किसानों को राहत देनी चाहिए, ऐसी अपेक्षा गायकर ने व्यक्त की।

छावा क्रांतिवीर सेना की प्रमुख मांगें :

  • राज्य शासन ने तत्काल ओला सूखा घोषित करना चाहिए।
  • प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत पंचनामा कर किसानों को आर्थिक मदद दी जानी चाहिए।
  • फसल बीमा दावे तत्काल मंजूर कर किसानों को राहत दी जानी चाहिए।
  • किसानों को कर्जमाफी की प्रभावी अमलवारी करनी चाहिए।
  • कटाई के लिए आई फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तुरंत खरीद शुरू करनी चाहिए।
  • बैंकों ने कर्जवसूली स्थगित कर ब्याजमाफी घोषित करनी चाहिए।
  • बह गए बांध, बंधारे और जलस्रोतों का पुनरुज्जीवन किया जाना चाहिए।
  • पाटबंधारे विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
  • महिला और बालविकास विभाग ने प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सहायता सही जगह तक पहुंचानी चाहिए।
  • स्वास्थ्य विभाग ने जलमग्न क्षेत्रों में तुरंत सेवा देनी चाहिए।
  • शैक्षणिक संस्थाओं के नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त निधि मंजूर करनी चाहिए।
  • राजस्व विभाग ने पंचनामा करते समय केवल वर्तमान नुकसान ही नहीं बल्कि अगले 15–20 वर्षों तक खेती न हो पाने की संभावना को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालीन मदद योजना बनानी चाहिए।
  • किसान इस देश का अन्नदाता है और उसका जीवन ही संकट में आ गया है। ऐसी स्थिति में शासन ने नियमों की चौकट से बाहर जाकर तत्काल मदद करना आवश्यक है,” ऐसी मांग छावा क्रांतिवीर सेना की ओर से की गई है।

यह भी पढ़ें- GST में होगी और ज्यादा कटौती! PM मोदी ने दिए बड़े संकेत, बोले- हम यहीं नहीं रुकेंगे

सम्बंधित ख़बरें

‘मैंने CM रहते कभी उन्हें डिप्टी सीएम नहीं समझा’, फडणवीस से टकराव की खबरों पर शिंदे का बड़ा बयान

Teacher Transfer: 12 हजार शिक्षकों को राहत, रुकी तबादला प्रक्रिया पर सरकार सक्रिय

हैक हुई सरकारी ID…धड़ाधड़ बने 6206 फेक बर्थ सर्टिफिकेट! प्रशासन के उड़े होश, सोमैया ने किया खुलासा

नासिक चुनाव 2026: 11वीं के छात्र का कमाल, AI से तैयार किया मराठी वोटिंग अवेयरनेस सॉन्ग

Maharashtra marathwada unseasonal rain crop loss farmer crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 03:16 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Nashik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.