- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Loadshedding In Manmad In 3 4 Phases Every Day Claims Of Energy Minister Hollow
मनमाड़ में रोज 3-4 चरणों में हो रही लोडशेडिंग, ऊर्जा मंत्री का दावा खोखला
- Written By: प्रभाकर दुबे

प्रतिकात्मक तस्वीर
मनमाड : इस समय कहीं भी लोडशेडिंग नहीं किए जाने का दावा राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत (Nitin Raut) कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मनमाड़ शहर (Manmad City) परिसर में रोजाना साढ़े 3 से 4 घंटे का लोडशेडिंग की जा रही है। आधी रात को उसके बाद सुबह तड़के, दोपहर में और शाम को भी ऐसे 3 से 4 चरणों में लोडशेडिंग (Loadshedding) हो रही है। विशेषता इस समय पवित्र रमजान महीना चल रहा है, सहेरी और रोजा खोलने के वक्त लोडशेडिंग किया जा रहा है।
विगत 5 वर्षों से बंद हुआ लोडशेडिंग अचानक शुरू किए जाने के कारण आम लोगों से किसान, व्यापारी, दुकानदारों में भारी नाराजगी है। अगर लोडशेडिंग बंद नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन (Protest) किए जाने की चेतावनी आरपीआई (RPI) ने दी है।
सम्बंधित ख़बरें
रात में बत्ती गुल होने से उड़ जाती है नींद
राज्य में जब कांग्रेस-एनसीपी आघाडी सरकार की सत्ता थी तब बिजली की कमी बताते हुए लोडशेडिंग शुरू किया गया था ,जिसके कारण सभी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 2014 में राज्य में भाजपा-शिवसेना युती की सरकार आने के बाद से लोडशेडिंग बंद किया गया था, लेकिन फिर से बिजली कंपनी द्वारा पुन: लोडशेडिंग किए जाने की शुरुआत की गई। मनमाड़ शहर परिसर में 3 से 4 चरणों में लोडशेडिंग शुरू किया गया जिसमें सबसे ज्यादा तकलीफ आधी रात को ढाई बजे से लेकर साढ़े 4 बजे तक और शाम को 5 से लेकर 7 बजे तक किए जा रहे लोडशेडिंग से हो रही है। इस समय तापमान में काफी इजाफा होकर पारा 40 सेल्सियस से ऊपर जाने लगा है जिसके कारण गर्मी से लोग परेशान हो गए है। एक ओर जानलेवा गर्मी दूसरी ओर आधी रात के बाद किए जा रहे लोडशेडिंग से लोगों में भारी नाराजगी है।
मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी
लोगों का कहना है कि आधी रात के बाद लोडशेडिंग किए जाने से नींद हराम हो गई है, सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों को उठानी पड़ रही है। आधी रात को लोडशेडिंग करना कितना उचित है, ऐसा सवाल उठाया जा रहा है। यहां के व्यापारी और दुकानदारों का कहना है कि कोरोना के कारण पहले ही व्यापार चौपट हो गया था, कोरोना के कारण लगाये गए निर्बंध हटाए जाने के बाद दुकानों पर भीड़ अभी शुरू भी नहीं हुई की, लोडशेडिंग शुरू किया गया जिसके खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है। करीब 4-5 साल से लोडशेडिंग नहीं हो रहा था जिसके कारण लोगों को लोडशेडिंग की आदत नहीं रही थी, लेकिन दुबारा लोडशेडिंग शुरू किए जाने से आम लोगों समेत किसान, व्यापारी, दुकानदारों समेत सभी की परेशानी बढ़ गई है।
Loadshedding in manmad in 3 4 phases every day claims of energy minister hollow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MI ने IPL में किया चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट, KKR को 6 विकेट से चटाई धूल, खूब बोला रोहित-रिकल्टन का बल्ला
Mar 29, 2026 | 11:13 PMग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PMखरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PMमहिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PMईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी: ट्रंप और नेतन्याहू का खार्ग द्वीप और होर्मुज पर कब्जे का मेगा प्लान
Mar 29, 2026 | 10:10 PMवोटर कार्ड से एंट्री…बिना फ्लाइट भूटान ट्रिप, बंगाल के इस शहर से बस कुछ ही दूर है ‘फुएंत्शोलिंग’
Mar 29, 2026 | 10:07 PMमीरा-भाईंदर का ‘बैलेंस्ड’ बजट, एजुकेशन, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव
Mar 29, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM
1 अप्रैल से जेब पर पड़ेगी मार, LPG, ट्रेन टिकट से लेकर Income Tax तक होने जा रहे ये 8 बड़े बदलाव- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:33 PM
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM














