-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Prayagraj »
- Rrb Alp Recruitment 2026 Over 84 Lakh Applications Received 11127 Posts
रेलवे एएलपी भर्ती में कड़ी टक्कर: 11,127 पदों के लिए 8.40 लाख उम्मीदवार, OBC वर्ग से सबसे ज्यादा दावेदार
- Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड की एएलपी भर्ती 2026 में 11,127 पदों के लिए 8,40,944 आवेदन प्राप्त हुए हैं। OBC वर्ग से सबसे अधिक आवेदन आए हैं, एक पद के लिए औसतन 76 उम्मीदवार मैदान में हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) (सोर्स- सोशल मीडिया)
OBC Candidates In RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2026 के लिए आए आवेदन आंकड़ों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की दुनिया में नई चर्चा छेड़ दी है। 11,127 पदों के लिए देशभर से कुल 8,40,944 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों ने सामान्य वर्ग की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक आवेदन किए हैं। इससे भर्ती परीक्षा में प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
ओबीसी वर्ग से सर्वाधिक 3,90,337 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
आंकड़ों के अनुसार ओबीसी वर्ग से सर्वाधिक 3,90,337 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं सामान्य वर्ग से 1,28,960 उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किए हैं। इस प्रकार सामान्य वर्ग के प्रत्येक उम्मीदवार के मुकाबले ओबीसी श्रेणी में तीन से अधिक दावेदार मैदान में हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार कटऑफ भी अपेक्षाकृत ऊंची जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Hydrogen Train: पीएम मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
NTA Recruitment 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में ग्रुप A और B पदों पर भर्ती, 2.09 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
UKPSC Vacancy 2026: उत्तराखंड में टैक्स और राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
RRB ALP Recruitment 2026: 11,127 पदों के लिए 8.40 लाख आवेदन, जानें किस रेलवे भर्ती बोर्ड में सबसे ज्यादा फॉर्म
दूसरे स्थान पर अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के अभ्यर्थी
ओबीसी के बाद अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग दूसरे स्थान पर है, जहां से 2,13,101 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से 84,006 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से 23,540 आवेदन आए हैं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि रेलवे की यह भर्ती देश के युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय भर्तियों में शामिल बनी हुई है।
क्षेत्रवार आंकड़ों में सिकंदराबाद रेलवे भर्ती बोर्ड सबसे आगे
क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो ओबीसी उम्मीदवारों के आवेदन में सिकंदराबाद रेलवे भर्ती बोर्ड सबसे आगे रहा है, जहां से 74,253 आवेदन मिले हैं। वहीं सामान्य वर्ग में भुवनेश्वर बोर्ड शीर्ष पर है, जहां 12,508 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। एससी वर्ग में मुंबई बोर्ड को 34,533 आवेदन मिले, जबकि एसटी वर्ग में रांची 11,770 आवेदनों के साथ पहले स्थान पर रहा।
यह भी पढ़ें- TGT भर्ती परीक्षा विवाद: हाईकोर्ट ने मांगी विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट, कहा- त्रुटि हो तो मूकदर्शक नहीं बन सकते
एक पद पर लगभग 76 उम्मीदवारों की दावेदारी
भर्ती के लिए राष्ट्रीय स्तर पर औसतन एक पद पर लगभग 76 उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि कुछ बोर्डों में प्रतिस्पर्धा इससे भी अधिक है। आरआरबी प्रयागराज में 610 पदों के लिए 41,807 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यहां एक पद के लिए करीब 68 उम्मीदवार मैदान में हैं। श्रेणीवार देखें तो सामान्य वर्ग से 7,994, ओबीसी से 19,357, एससी से 9,891, एसटी से 1,583 और ईडब्ल्यूएस से 2,982 आवेदन आए हैं।
बिहार के युवाओं ने सिकंदराबाद और मुंबई को दी प्राथमिकता
इस भर्ती से जुड़ा एक और दिलचस्प पहलू सामने आया है। रेलवे भर्ती का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले बिहार के कई युवाओं ने इस बार अपने नजदीकी बोर्डों के बजाय सिकंदराबाद और मुंबई जैसे बोर्डों को प्राथमिकता दी है। माना जा रहा है कि अभ्यर्थियों ने अपेक्षाकृत कम प्रतिस्पर्धा वाले बोर्ड चुनकर चयन की संभावना बढ़ाने की रणनीति अपनाई है। आरआरबी अधिकारियों के अनुसार आवेदन संबंधी अंतिम आंकड़ों में मामूली बदलाव संभव है, लेकिन मौजूदा तस्वीर एएलपी भर्ती 2026 में कड़ी प्रतिस्पर्धा का संकेत दे रही है।
Rrb alp recruitment 2026 over 84 lakh applications received 11127 posts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बुलेट ट्रेन परियोजना: सिग्नलिंग बदलाव से भारत-जापान सहयोग पर असर की आशंका, पूर्व जापानी सलाहकार ने उठाए सवाल
Jul 17, 2026 | 05:54 PM‘अगर शिवांगी जीतेंगी तो हर्षद खुद हट जाएंगे’, राम कपूर ने ‘लॉक अप 2’ में रिश्ते को लेकर दिया बड़ा हिंट
Jul 17, 2026 | 05:54 PMरेलवे एएलपी भर्ती में कड़ी टक्कर: 11,127 पदों के लिए 8.40 लाख उम्मीदवार, OBC वर्ग से सबसे ज्यादा दावेदार
Jul 17, 2026 | 05:53 PMअमरावती के J&D मॉल की बदहाली पर मनपा सख्त, बिल्डर को सुधार कार्य शुरू करने की चेतावनी
Jul 17, 2026 | 05:50 PMKanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ यात्रा में जाने वाले नोट कर लें ये नियम, वरना बेकार जाएगी आपकी साधना
Jul 17, 2026 | 05:49 PMPM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने किया हमला! चाबहार पोर्ट पर दागी मिसाइलें, बंदरगाह का टवर तबाह
Jul 17, 2026 | 05:47 PMमुरैना: सगाई से नाराज 17 वर्षीय किशोरी ने पुल से कूदकर क्वारी नदी में लगाई छलांग; दूसरे दिन मिला किशोरी का शव
Jul 17, 2026 | 05:37 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM














