Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक सिंहस्थ का शंखनाद, रामकुंड पर ध्वजस्तंभ पूजन, 12 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी

Nashik Kumbh Mela: नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 35 हजार करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों और त्रि-स्तरीय पार्किंग से 12 करोड़ श्रद्धालुओं का स्वागत होगा।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 12, 2026 | 07:39 AM

सिंहस्थ कुंभमेले (डिजाइन फोटो/ नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Nashik Ramkund Simhastha Kumbh Mela: नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियों का औपचारिक आगाज गुरुवार को पवित्र रामकुंड पर ध्वजस्तंभ शिलान्यास पूजन के साथ हो गया है। कमला एकादशी के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार और श्रीराम के जयघोष के बीच संपन्न हुए इस समारोह में कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन ने आगामी कुंभमेले को अब तक का सबसे भव्य, स्वच्छ और सुरक्षित आयोजन बनाने का संकल्प दोहराया।

12 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी

मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि आगामी सिंहस्थ में पिछले कुंभमेलों की तुलना में 4 से 5 गुना अधिक, यानी लगभग 12 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। इतनी विशाल संख्या के प्रबंधन के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है, लेकिन उन्होंने नासिक के हर अपील की है। निवासी से एक ‘स्वयंसेवक’ के रूप में इस महाआयोजन में सहयोग देने की

35 हजार करोड़ का ‘मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर’

कुंभमेले के मद्देनजर पूरे जिले का कायाकल्प करने की योजना है। मंत्री महाजन ने बताया कि सड़कें, बुनियादी ढांचा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के लिए 35 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को गति दी गई है। अगले वर्ष तक इन कार्यों के पूर्ण होने से नासिक का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

नीति आयोग बैठक में फडणवीस का विजन 2047 रोडमैप, महाराष्ट्र को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

वर्धा: MahaDBT पोर्टल अपडेट से छात्रवृत्ति प्रक्रिया ठप, 2,235 आवेदन कॉलेज स्तर पर लंबित

नाग नदी प्रदूषण पर हाई कोर्ट सख्त; मनपा की लापरवाही पर लिया संज्ञान, गोसीखुर्द बांध के पानी पर जताई चिंता

1,983 गांवों के सर्वे में खुलासा, यवतमाल के 14 जलस्रोत प्रदूषण के उच्च खतरे में

गोदावरी नदी की स्वच्छता को केवल आयोजन तक सीमित न रखकर इसे निरंतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। समारोह में विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख साधु-संतों और महतों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को अलौकिक बना दिया।

जगदुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य महाराज और संजयदत्त महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान दिगंबर अखाड़े के महंत वैष्णवदास महाराज, निर्वाणी अखाड़े के महंत मुरलीधरदास महाराज समेत कई पूज्य संतों ने उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में महापौर हिमगौरी आडके आहेर, विधायक सीमा हिरे, विभागीय आयुक्त डॉ। प्रवीण गेडाम, पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक, कुंभमेला आयुक्त शेखर सिंह, मनपा आयुक्त मनीषा खत्री और पुरोहित संघ के सतीश शुक्ल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित थे।

तीन सूत्री पार्किंग व्यवस्था

सिंहस्थ कुंभमेले के दौरान अमृत स्नान के प्रमुख दिनों में नासिक और त्र्यंबकेश्वर के मुख्य क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम से बचने और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए नासिक त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला प्राधिकरण द्वारा एक त्रि-स्तरीय पार्किंग व्यवस्था की योजना बनाई गई है। इस व्यवस्था के तहत, अमृत स्नान के दिनों में निजी वाहनों को शहर की बाहरी सीमा पर बने निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही रोक दिया जाएगा।

वहां से श्रद्धालुओं को विशेष बस सेवा के जरिए घाट क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। अमृत स्नान सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े, यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। श्रद्धालुओं द्वारा वाहन पार्क करने के बाद उनकी आगे की यात्रा सुचारू और सुनियोजित तरीके से हो, इसके लिए यह त्रि-स्तरीय पार्किंग व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। इस पूरी पार्किंग व्यवस्था को कुंभमेले के व्यापक ट्रैफिक प्लान से जोड़ा गया है।
– शेखर सिंह, आयुक्त, कुंभमेला प्राधिकरण

यह भी पढ़ें: – नाग नदी प्रदूषण पर हाई कोर्ट सख्त; मनपा की लापरवाही पर लिया संज्ञान, गोसीखुर्द बांध के पानी पर जताई चिंता

पंचवटी में ‘मेगा प्रोजेक्ट’

आगामी सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियों के बीच नासिक महानगरपालिका ने पंचवटी क्षेत्र के विकास के लिए कमर कस ली है। कालवा से मेहेरधाम तक लगभग 4.78 किलोमीटर लंबी कंक्रीट सड़क का निर्माण और उसके साथ चल रहे यूटिलिटी कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। यह सड़क न केवल श्रद्धालुओं के लिए बल्कि शहर के दैनिक यातायात के लिए एक लाइफलाइन साबित होगी।

सिंहस्थ की ये तैयारियां

केवल एक धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है। हम अगले कई दशकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बुनियादी ढांचे का विकास कर रहे हैं। पेठ पेठर रोड का आधुनिकीकरण नागरिकों और श्रद्धालुओं को अधिक सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा, हर कार्य में गुणवता और समन्वय को हमारी प्राथमिकता दी जा रही है। – मनीषा खत्री, महानगरपालिका आयुक्त

Kumbh mela nashik infrastructure preparations traffic plan 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 07:39 AM

Topics:  

  • Kumbh Mela
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News
  • Nashik-Trimbakeshwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.