देव्हाड़ी ग्रापं में उम्र का फर्जीवाड़ा: रिटायरमेंट के बाद भी पद पर जमा है क्लर्क, सरकारी सर्विस बुक भी गायब

Maharashtra Local News: तुमसर की देव्हाड़ी ग्रापं में 58 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद भी एक क्लर्क फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी कर रहा है। मामले की जांच के बीच सरकारी सर्विस बुक भी गायब हो गई है।
bandra-715
Published on
Updated on

Maharashtra Local News: तुमसर तहसील के देव्हाड़ी ग्रापं में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 58 वर्ष की आयु पूरी करने के बावजूद एक क्लर्क कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे अब भी पद पर बना हुआ है। इस पूरे प्रकरण ने पंचायत समिति प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। ग्रापं में कार्यरत क्लर्क अशोक मोहारे ने सेवानिवृत्ति की निर्धारित आयु पूरी कर ली है, लेकिन उम्र कम दिखाने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया गया।

सबसे गंभीर बात यह है कि इस मामले के सबूत के तौर पर मांगी गई सरकारी सर्विस बुक ही ग्रापं कार्यालय से गायब हो गई है।सर्विस बुक गायब, उठे सवालग्रापं की महत्वपूर्ण दस्तावेज मानी जाने वाली सर्विस बुक की जिम्मेदारी सचिव पर होती है। आरोप है कि सचिव ने अलमारी की चाबी संबंधित क्लर्क को सौंप दी थी। शिकायत के 15 दिन बाद भी सर्विस बुक नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे इसे साजिश बता रहे हैं।

जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्यपंचायत समिति स्तर पर हुई प्राथमिक जांच में सामने आया कि सरकारी रिकॉर्ड में जन्मतिथि 1 मई 1966 दर्ज है, जबकि क्लर्क द्वारा प्रस्तुत टीसी में 1 मई 1969 बताई गई है। वहीं, स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार संबंधित व्यक्ति को 18 जून 1972 को पहली कक्षा में प्रवेश मिला था।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कोई बच्चा 3 वर्ष की उम्र में पहली कक्षा में दाखिला ले सकता हैशिकायत के बाद भी कार्रवाई नहींइस मामले में 10 अप्रैल 2026 को तुमसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

नियमों के अनुसार सेवानिवृत्ति के बाद भी सरकारी वेतन लेना गंभीर अपराध माना जाता है, ऐसे में संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई न होना प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहा है।सांठगांठ की आशंकास्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सर्विस बुक का गायब होना एक सोचीसमझी साजिश हो सकती है। सचिव और क्लर्क के बीच मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अब सभी की नजरें तुमसर के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर पर टिकी हैं कि वे इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होती है या नहीं।0जांच जारी, जल्द मिलेगी रिपोर्टइस बारे में शिकायत मिली है एवं एक्सटेंशन ऑफिसर को पूरी जांच करने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट जल्द ही मिल जाएगी। नंदकुमार वाडेकर, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर तुमसर

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com