कथावाचक इंद्रदेव महाराज पर कसा शिकंजा, पीड़िता के मेडिकल के बाद कोर्ट में बयान, अब गिरफ्तारी की बारी

Indradev Saraswati Maharaj Case: इंद्रदेव सरस्वती महाराज के खिलाफ जांच निर्णायक मोड़ पर है। वृंदावन पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर सबूत जुटाए। कोर्ट में बयान के बाद अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
Vrindavan Police Action Indradev
कथावाचक स्वामी इंद्रदेव महाराज(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कथावाचक इंद्रदेव सरस्वती के खिलाफ दर्ज जीरो एफआईआर वृंदावन कोतवाली स्थानांतरित हुई।

  • वृंदावन पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की।

  • परिक्रमा मार्ग स्थित संबंधित आश्रम का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए।

  • अब आरोपी का पक्ष, डिजिटल साक्ष्य और अन्य परिस्थितिजन्य तथ्यों की जांच अहम होगी।

Vrindavan Police Action Indradev: कथावाचक इंद्रदेव सरस्वती महाराज के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों के मामले में पुलिस की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित काशीमीरा थाने में दर्ज हुई 'जीरो एफआईआर' के वृंदावन कोतवाली स्थानांतरित होने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

वृंदावन पुलिस ने मामले की विवेचना अपने हाथ में लेने के बाद पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके साथ ही पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। पुलिस टीम ने परिक्रमा मार्ग स्थित संबंधित आश्रम पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और साक्ष्य जुटाते हुए मौके का नक्शा भी तैयार कर लिया है।

कोर्ट में बयान के बाद क्या होंगे पुलिस के अगले कदम?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 183 के अंतर्गत मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के कलमबंद बयान दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया प्रमुख है। कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद वृंदावन पुलिस निम्नलिखित कदम उठा सकती है.

इंद्रदेव के बयान की ओर टिकी सबकी निगाहें

पीड़ित महिला के कोर्ट में बयान हो जाने के बाद अब सबकी निगाहें आरोपी कथा वाचक इंद्रदेव के सामने आकर यह वृंदावन कोतवाली पहुंचकर अपने ऊपर लगे आरोपों के जवाब में क्या कहते हैं अपने बचाव में कौन-कौन से तर्क या तथ्य पुलिस के सामने रखते हैं।

साथ में जैसा उनके भक्त प्यासी से कर रहे हैं कि यह सब केवल ब्लैकमेलिंग का खेल है ऐसा कहने के पीछे उनके पास कोई सबूत है या नहीं वह कोई इस मामले में पुख्ता प्रमाण पुलिस के सामने प्रस्तुत करते हैं कि नहीं ऐसे कई सवालों के लिए वृंदावन पुलिस के साथ-साथ अखाड़े और संत समाज भी इंद्रदेव के प्रामाणिक बयान के इंतजार में है।

इंद्रदेव महाराज के गिरफ्तारी की संभावना

मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान के आधार पर पुलिस आरोपों की पुष्टि करेगी और आरोपी कथावाचक इंद्रदेव महाराज को पूछताछ व बयान दर्ज कराने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर सकती है.

यदि आरोपी जांच में सहयोग नहीं करता है या नोटिस के बावजूद पेश नहीं होता है, तो पुलिस अदालत से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी करने की मांग कर सकती है। वहीं, मामले की गंभीरता, पीड़िता द्वारा जताई जा रही सुरक्षा की चिंता और सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस सीधे गिरफ्तारी की कार्रवाई भी कर सकती है.

Vrindavan Police Action Indradev
मुंबई के मुसाफिरखाना मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन पर लगी रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट में 25 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच

पुलिस आश्रम के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और पीड़िता द्वारा सौंपे गए अन्य साक्ष्यों का मिलान कोर्ट में दिए गए बयानों से करेगी, ताकि मजबूत चार्जशीट तैयार की जा सके.

पीड़िता और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार सुरक्षा की मांग किए जाने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा सकता है। फिलहाल पूरे ब्रज क्षेत्र और संत समाज की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद वृंदावन पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले में कितनी जल्दी सख्त कदम उठाती है।